विशेष (02/11/2022) 
हक हमारा भी तो है 13 नवंबर तक नालसा की मुहिम।
डी.एल.एस.ए. (पूर्वी) व (उत्तर-पूर्वी) ने नालसा की मुहिम “ हक हमारा भी तो है और कानूनी जागरूकता एवं पहुँच के जरिये नागरिक  सशक्तिकरण” के तहत मीडिया कर्मियों के साथ एक मीटिंग का आयोजन किया इस मीटिंग में डी.एल.एस.ए. (पूर्वी) की सचिव साइमा जैन व डी.एल.एस.ए. (उत्तर-पूर्वी) के सचिव विनिक जैन ने बताया कि जेल में बंद सभी कैदियों तक कानूनी जानकारी एवं सहायता पहुचाना इस मुहिम का उद्देश्य है। उन्होंने बताया कि इस मुहिम के तहत सभी कैदियों को उनके मुकदमों से संबंधित ‘इनफार्मेशन कार्ड’ उपलब्ध कराए जाएँगे ताकि वे अपने मुकदमों का फ़ॉलो अप रख सकें।
इसके अलावा अलग अलग क्षेत्रों में कार्यक्रमों व कैंपो का भी आयोजन किया जाएगा जिसमें अधिक से अधिक लोगों तक कानूनी जागरूकता एवं सहायता पहुँचाई जाएगी, न केवल कानूनी जागरूकता बल्कि दूसरे विभागों से मिलने वाली सुविधाएँ जैसे आधार कार्ड, वोटर कार्ड, लेबर कार्ड, वरिष्ट नागरिक सुविधाएँ, पेंशन सुविधाएँ आदि सुविधाएँ भी एक ही स्थान पर उपलब्ध कराई जाएँगी। इस प्रकार का एक कैंप वसुंधरा भवन, वसुंधरा एन्क्लेव में डी.एल.एस.ए. (पूर्वी) द्वारा एवं सोनिया विहार में डी.एल.एस.ए. (उत्तर-पूर्वी) द्वारा 6 नवंबर को आयोजित किया जाएगा, जिसमें हर तरह की सेवाएँ एक हे स्थान पर प्रदान की जाएंगी।
Copyright @ 2019.