विशेष (29/10/2022) 
पुलिस स्मरणोत्सव सप्ताह का आयोजन सम्पन्न
पुलिस स्मरणोत्सव सप्ताह के हिस्से के रूप में, स्वतंत्रता संग्राम और सुरक्षा बनाए रखने में पुलिस कर्मियों के योगदान के विषय पर एक पैंटोमाइम शो का आयोजन किया गया था। अमृथा गुगुलोथ उपायुक्त पुलिस (नई दिल्ली जिला) ने ब्यूरो चीफ विजय गौड़ को बताया कि स्टाफ द्वारा चाणक्य पुरी के संजय कैंप में महिला सुरक्षा पर व्याख्यान भी दिए गए। इसका मुख्य उद्देश्य देशवासियों को पुलिस स्मरणोत्सव सप्ताह के महत्व के बारे में जागरूक करना।
विजय गौड़ ब्यूरो चीफ की विशेष रिपोर्ट

Copyright @ 2019.