विशेष (29/10/2022) 
लोकभाषाएं हमारी संस्कृति की संवाहक : डॉ.जीतराम भट्ट अकादमी सचिव दिल्ली सरकार
कुतुब विहार, गोयला डेरी, नई दिल्ली में गढ़वाली, कुमाउनी एवं जौनसारी अकादमी दिल्ली सरकार द्वारा उत्तराखण्डी संस्कृति पर आधारित शरद महोत्सव का भव्य आयोजन किया गया। जिसमें ताड़केश्वर सांस्कृतिक मंच के लोक कलाकारों के द्वारा संास्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये गये। महोत्सव के प्रारम्भ में गढ़वाली, कुमाउनी एवं जौनसारी अकादमी के सचिव डॉ.जीतराम भट्ट ने कहा कि ‘‘लोकभाषाएं हमारी संस्कृति की संवाहक हैं। अतः हमें नई पीढ़ी को अपनी भाषाओं से अवश्य जोड़ना चाहिए। तभी बच्चे सांस्कृतिक रूप से समृद्ध होंगे। डॉ.भट्ट ने बताया कि दिल्ली की गढ़वाली, कुमाउनी एवं जौनसारी अकादमी द्वारा संस्कृति, कला ओर साहित्य के प्रचार प्रसार के लिए विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये जाते हैं। नई पीढ़ी के लिए जहां रंगमंच कार्यशाला और नाट्य समारोह आयेजित किये जा रहे हैं, वही साहित्यकारों के लिए कवि सम्मेलन, कार्यशाला, संगोष्ठी आदि आयेजित किये जा रहे हैं। लोक सामान्य के लिए उत्तरायणी, लोक उसव, शरद महोत्सव जैसे कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। उसी कड़ी में आज यहां पर  कल्पना चैहान और साथियों द्वारा गढ़वाली, कुमाउनी एवं जौनसारी भाषाओं में लोकगीत, लोकनृत्य और सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति की जा रही है।’ उल्लेखनीय है कि दिनांक 19.10.2022 से जारी दस दिवसीय यह उत्तराखण्डी संस्कृति का शरद महोत्सव दिल्ली के विभिन्न क्षेत्रों में आयोजित किया जा रहा है। अब तक यह महोत्सव उत्तराखण्ड कॉलोनी, बुराड़ी, बद्रीनाथ पार्क पटपड़गंज, गिरि नगर कालकाजी, कुतुब विहार, गोयला डेरी, नई दिल्ली में शरद महोत्सव का भव्य अयोजन किया गया है। जिनमें उत्तराखण्ड से आये लोक कलाकारों ने अपनी प्रस्तुतियां दीं ंमहोत्सव में उपस्थित अकादमी के उपाध्यक्ष डॉ. कुलदीप भण्डारी ने कहा कि ‘दिल्ली में  गढ़वाली, कुमाउनी एवं जौनसारी भाषाओं के प्रचार-प्रसार के लिए दिल्ली सरकार अकादमी के माध्यम से बहुत कार्य किये जा रहे हैं। उत्तराखण्ड की लोक-संस्कृति में हमारे भारत की प्राचीन झलक भी मिलती है। चाहे पण्डवाडी हो अथवा अन्य जागर। ये सभी हमारी संस्कृति की पहचान है।’ इस अवसर पर लुधियाना पंजाब से आये विधायक  दलजीत सिंह ग्रेवाल ने भी उत्तराखंड की लोक संस्कृति की विशिष्टता बतायी। इस अवसर पर गढ़वाली कुमाउनी एवं जौनसारी अकादमी के सदस्य निशांत रौथाण, भूपेश पावला, रघुवीर सिंह नेगी, अनीता भट्ट, मुकेश कठैत, जगदीश चन्द्र शर्मा 
प्रचार प्रसार अधिकारी सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।विजय गौड़ ब्यूरो चीफ की विशेष रिपोर्ट 
Copyright @ 2019.