विशेष (26/09/2022) 
पर्यावरण को लेकर हमें गंभीर होने की जरुरत है-आदेश गुप्ता
नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष  आदेश गुप्ता के नेतृत्व में दिल्ली के विभिन्न स्थानों पर आयोजित प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम का आयोजन किया गया।  गुप्ता ने आज शालीमार बाग साउथ मंडल में आयोजित कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मन की बात सुनने के बाद कहा कि, देश में पर्यावरण को लेकर सभी को गंभीर होने की जरुरत है और खासकर दिल्ली में इसके प्रति लोगों को जागरुक करने के लिए सबसे ज्यादा जरुरत है।

 आदेश गुप्ता ने कहा कि, प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी हमेशा ही अपने मासिक कार्यक्रम मन की बात से कोई न कोई संदेश देश के नाम जरुर देते हैं और अभी की स्थिति को देखते हुए यह बेहद जरुरी है कि हम पर्यायवरण को लेकर संवेदनशील हो। उन्होंने कहा कि, पर्यावरण संरक्षण और प्राकृति प्रेम हमेशा से होना चाहिए तभी हम अपने जीवन के साथ समाज में भी एक नई ऊर्जा का संचार कर सकते हैं। त्योहारों का महीना शुरु हो रहा है इसलिए जरुरी है कि हम पैकिंग में प्लास्टिक बैग की जगह नॉन प्लास्टिक बैग का इस्तेमाल करें।

आदेश गुप्ता ने कहा कि, दिल्ली में इस वक्त पर्यावरण को लेकर काम करने की जरुरत है लेकिन केजरीवाल हैं जो अपने राजनीतिक पर्यटन में व्यस्त हैं। हमेशा से ही पर्यावरण दिल्ली के लिए प्रश्चचिन्ह खड़ा करता रहा है। उच्च न्यायालय ने कई बार केजरीवाल सरकार को फटकार भी लगा चुकी है, लेकिन केजरीवाल सिर्फ और सिर्फ अपने प्रचारवादी राजनीति में व्यस्त हैं।

आज दिल्ली के बूथ स्तर पर आयोजित हुए मन की बात कार्यक्रम में केंद्रीय राज्य मंत्री मीनाक्षी लेखी, नेता प्रतिपक्ष रामवीर सिंह बिधूड़ी, पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं सांसद डॉ हर्षवर्धन, पूर्व केंद्रीय मंत्री  विजय गोयल, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद  मनोज तिवारी, सांसद रमेश बिधूड़ी, सांसद  प्रवेश साहिब सिंह, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष  सतीश उपाध्याय, असम के सह-प्रभारी  पवन शर्मा, जम्मू कश्मीर के सह-प्रभारी  आशीष सूद, प्रदेश महामंत्री  कुलजीत सिंह चहल,  हर्ष मल्होत्रा एवं  दिनेश प्रताप सिंह, प्रदेश कोषाध्यक्ष  विष्णु मित्तल, कार्यक्रम के संयोजक एवं प्रदेश उपाध्यक्ष  राजन तिवारी, प्रदेश उपाध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा,  अशोक गोयल देवराहा,  राजीव बब्बर,  सुनील यादव,  जयवीर राणा,  बरखा सिंह सहित अन्य पदाधिकारी भी विभिन्न स्थानों पर उपस्थित थे।

Copyright @ 2019.