विशेष (25/09/2022) 
26/9/2022 को देश के 12 अग्रणी विश्वविदयालय , 4 विख्यात संगठन एवं 10 सुप्रसिद्ध हस्तियां होंगी मदरलैंड एचीवर अवार्ड से सम्मानित
युग संस्कृति न्यास एवं भागीदारी जन सहयोग समिति के संयुक्त  तत्वावधान में एवं मदरलैंड वॉइस दैनिक समाचार पत्र तथा इंदिरा  गाँधी राष्ट्रीय कला केंद्र की सक्रिय भागीदारी में एक राष्ट्रीय विचार गोष्ठी का आयोजन ऑडिटोरियम इंदिरा  गाँधी राष्ट्रीय कला केंद्र, जनपथ होटल जनपथ नई दिल्ली में किया जाएगा गोष्ठी का विषय है  सांस्कृतिक धरोहर के संरक्षण में शैक्षिक संस्थानों की भूमिका  गोष्ठी को सम्बोधित करेंगे आर के सिंह केंद्रीय मंत्री भारत सरकार , मनोज तिवारी लोक सभा सांसद , आर सी गौड़ डीन इंदिरा गाँधी राष्ट्रीय कला केंद्र एवं संजय मयूख सुप्रसिद्ध शिक्षाविद एवं विचारक 
इस अवसर पर शिक्षा के विभिन क्षेत्र मैं जन जागरूकता के प्रति उल्लेखनीय योगदान के लिए  देश के 12 अग्रणी विश्वविदयालय , 4 विख्यात संगठन एवं 10 सुप्रसिद्ध हस्तियां होंगी मदरलैंड एचीवर अवार्ड से सम्मानित  जिसमें शामिल है दिल्ली राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ विश्वविद्यालय दिल्ली , स्वामी विवेकानंद सुभारती विश्वविद्यालय उ.प्र.  , दिल्ली शिक्षक विश्वविद्यालय दिल्ली, राजस्थान तकनीक विश्वविद्यालय राजस्थान,  मानव रचना विश्वविद्यालय हरियाणा,दिल्ली फार्मास्युटिकल साइंस एंड रिसर्च यूनिवर्सिटी दिल्ली , के.आर.मंगलम विश्वविद्यालय हरियाणा , डीएवी यूनिवर्सिटी पंजाब , राजीव गांधी विश्वविद्यालय अरुणाचल प्रदेश , असम विश्वविद्यालय असम , अरुणाचल यूनिवर्सिटी ऑफ स्टडीज अरुणाचल प्रदेश , गुरुग्राम विश्वविद्यालय हरियाणा ,शिक्षा विभाग एनडीएमसी, शिक्षा विभाग एमसीडी , एससीईआरटी दिल्ली सरकार 
कार्यक्रम आयोजक समिति प्रमुख है आचार्य धर्मवीर संस्थापक युग संस्कृति न्यास , संजय उपाध्याय सम्पादक मदरलैंड वॉइस, विजय गौड़ महासचिव भागीदारी जन सहयोग समिति एवं प्रमोद सिंह न्यास परिधान प्रमुख
Copyright @ 2019.