विशेष (27/08/2022) 
थाना राजा पार्क की दिल्ली पुलिस टीम ने अवैध शराब के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया
बाहरी दिल्ली के थाना राजा पार्क के अंतर्गत दिल्ली पुलिस टीम ने एक व्यक्ति को अवैध शराब के साथ गिरफ्तार किया, जिसका नाम शक्ति सिंह है जिसकी उम्र 38 साल है जिससे 90 क्वार्टर अवैध शराब( संतरी) के साथ गिरफ्तार किया गया है, जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज किया और आरोपी व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है, 23 अगस्त को थाना  राजा पार्क की बीट स्टाफ टीम गस्त कर रही थी, करीब 05:20 बजे TU-Block, मंगोल पुरी, दिल्ली में पहुंचे उन्होंने देखा कि, एक व्यक्ति जिसके कंधे पर सफेद रंग का प्लास्टिक का थैला था, उन्हें देखकर वहां से भागने की कोशिश कर रहा था। उन्होंने तुरंत उसे रोका और उसके द्वारा प्लास्टिक बैग में रखी सामग्री के बारे में पूछा, जिस पर उसने संतोषजनक जवाब नहीं दिया। पूछताछ करने पर जिसके पास से प्लास्टिक बैग की जांच करने पर कुल 90 क्वार्टर अवैध शराब (ताजा संतरा स्पेशल ) बरामद की गई, पुलिस के पूछताछ में आरोपी ने खुलासा किया कि, उसने यह अवैध शराब हरियाणा से खरीदी थी, और यह अवैध शराब राजा पार्क में महंगी दरों पर बेच रहा था, पुलिस द्वारा मामले की आगे की जांच जारी है |

दिल्ली से दिलीप शर्मा की रिपोर्ट

Copyright @ 2019.