विशेष (26/08/2022) 
भाजपा निकालेगी दिल्ली में, सिसोदिया की बर्खास्तगी को लेकर पदयात्रा

नई दिल्ली:  भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष  आदेश गुप्ता के नेतृत्व में कल दिल्ली भाजपा के सभी सातों मोर्चों द्वारा दिल्ली के आबकारी मंत्री मनीष सिसोदिया की बर्खास्तगी को लेकर दिल्ली की सभी लोकसभा क्षेत्रों में पद यात्रा निकाली जाएगी। प्रदेश महामंत्री  कुलजीत सिंह चहल ने बताया कि, आबकारी नीति में जिस तरह से भ्रष्टाचार को अंजाम दिया गया है और दिल्ली के टैक्सपेयर्स के पैसों का इस्तेमाल आम आदमी पार्टी ने चुनाव में किया हैं, उसका हिसाब केजरीवाल को देना पड़ेगा।

 कुलजीत सिंह चहल ने बताया कि, पूर्वांचल मोर्चा द्वारा लाल किले से फतेहपुरी चौक तक, युवा मोर्चा द्वारा जंतर मंतर से राजीव चौक मेट्रो स्टेशन तक, महिला मोर्चा द्वारा दिल्ली विश्वविद्यालय से विधानसभा तक, किसान मोर्चा द्वारा पीरागढ़ी मेट्रो स्टेशन से नांगलोई चौक तक, ओबीसी मोर्चा द्वारा विराट सिनेमा से अम्बेडकर नगर तक, अल्पसंख्यक मोर्चे द्वारा निर्माण विहार मेट्रो स्टेशन से दिल्ली सचिवालय तक और अनुसूचित जाति मोर्चा द्वारा उत्तम नगर मेट्रो स्टेशन से द्वारका मोड़ मेट्रो स्टेशन तक पदयात्रा निकाली जाएगी।

Copyright @ 2019.