विशेष (22/08/2022) 
आजादी का अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में -साहित्यिक सप्ताह संम्पन्न
हिंदी अकादमी, दिल्ली, कला, संस्कृति एवं भाषा विभाग, दिल्ली द्वारा ‘आजादी का अमृत महोत्सव’ के उपलक्ष्य में दिनांक 12 से18 अगस्त तक  ‘‘साहित्यिक सप्ताह’’का आयोजन किया गया। जिसके अंतर्गत दिल्ली के विविध क्षेत्रों में विविध साहित्यिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। साथ ही कुछ कार्यक्रम स्थलों पर विभिन्न प्रकाशकों की पुस्तकों का प्रदर्शन और क्षेत्रीय व्यंजनों की व्यवस्था भी की गई। अकादमी के सचिव डॉ.जीतराम भट्ट ने विजय  गौड़ ब्यूरो चीफ को बताया कि ' भारत के स्वतन्त्रता संग्राम में साहित्यकारों वह कवियों की भी बड़ी भूमिका रही है। साहित्य जनमानस में देशभक्ति के भक्ति के भाव जागृत करने में सबसे प्रभावशाली साधन है। अत एव हिन्दी अकादमी द्वारा आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में साहित्यिक सप्ताह मनाया जा रहा है।' सचिव डॉ भट्ट ने श्रीराम सेंटर, सफदर हाशमी मार्ग, एडवेंचर पार्क, मयूर विहार,प्यारे लाल भवन, बहादुर शाह जफर मार्ग, दिल्ली हाट, आईएनए, दिल्ली हाट, पीतमपुरा,दिल्ली हाट जनकपुरी, दिल्ली के  संयुक्त तत्त्वावधान में कार्यक्रम का आयोजन किया गया।  12 अगस्त,2022 को श्रीराम सेंटर, सफदर हाशमी मार्ग, में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर हिन्दी अकादमी, दिल्ली द्वारा राष्ट्रीय कवि सम्मेलन का अयोजन किया गया। कवि/कवयित्रियों द्वारा कवि-सम्मेलन में अपनी-अपनी रचनाओं की प्रस्तुति दी गई। जिनमें सुश्री कीर्ति काले, गुणवीर राणा, दीपक गुप्ता, नित्यानंद ‘तुषार’, प्रवीण शुक्ल, महेश गर्ग ‘बेधड़क’ रुचि चतुर्वेदी, राजेश अग्रवाल, श्री विनय विनम्र, शहनाज हिन्दुस्तानी, सुनहरी लाल ‘तुरत’  द्वारा काव्य-पाठकिया गया।  13 अगस्त,2022 को एडवेंचर पाक, मयूर विहार, दिल्ली में हिन्दी अकादमी,दिल्ली द्वारा स्वतंत्रता के 75 वर्ष और राष्ट्रभाषा संगोष्ठी काअयोजन किया गया। संगोष्ठी में भाग लेने वालो में एस.एस. अवस्थी,प्रो. कुमुद शर्मा,श्रीराम शर्मा व हरीश अवस्थी को आमंत्रित किया गया था।सभी वक्ताओं द्वारा 75 वर्षों में हमारी हमारी राष्ट्रभाषा की स्थिति पर प्रकाश डाला। 14 अगस्त को काव्यगोष्ठी का आयोजन किया गया, जिसमें महेन्द्र शर्मा, आलोक यादव, विजय मित्तल, महेश गर्ग बेधड़क, राजेश अग्रवाल, अलका सिन्हा, सगीता अधिकारी आदि ने काव्यपाठ किया। 16अगस्त को कवि से मिलिए में बालस्वरूप राही का साक्षात्कार हुआ। 17 अगस्त को सुरेन्द्र शर्मा के सान्निध्य में हिन्दी रचना  प्रतियोगिता और प्रो रमेश कुमार पाण्डेय की अध्यक्षता में समसामयिक साहित्य पर आधारित संगोष्ठी का आयोजन हुआ। 18 अगस्त को महाविद्यालयीय कविता प्रतियोगिता और मैत्रेयी पुष्पा की अध्यक्षता में कहानी पाठ और देशभक्ति गीतों का आयोजन हुआ।
दिल्ली से विजय गौड़ ब्यूरो चीफ क़ी विशेष रिपोर्ट 
Copyright @ 2019.