विशेष (17/08/2022) 
दिल्ली पुलिस के 19 अधिकारियों और कर्मियों को उनकी सेवाओं के लिए पुलिस पदक से किया सम्मानित
स्वतंत्रता दिवस - 2022  के  अवसर पर दिल्ली पुलिस के 19 अधिकारियों और कर्मियों को उनकी सेवाओं के लिए पुलिस पदक से सम्मानित किया गया है। स्वर्गीय सीटी (कार्यवाहक) आनंद सिंह को वीरता के लिए पुलिस पदक (पीएमजी)/(मरणोपरांत) से सम्मानित किया गया है, पंचम चंद एसीपी और शिवाजी चौहान एसीपी को विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति के पुलिस पदक से सम्मानित किया गया है, जबकि भीष्म सिंह डीसीपी, हरीश एचपी डीसीपी,  इंदु बाला एसीपी,  राज रानी शर्मा एसीपी, एसआई (अब इंस्पेक्टर) ब्रह्म प्रकाश, इंस्पेक्टर (स्टेनो) शक्ति सुमन पांडे इंस्पेक्टर,  रेणु शर्मा एएसआई सुरेश कुमार और एचसी (अब एएसआई / घुड़सवार) सुभाष चंदर उन लोगों में शामिल हैं जिन्हें सराहनीय सेवा के लिए पुलिस पदक से सम्मानित किया गया है।
दिल्ली से विजय गौड़ ब्यूरो चीफ की विशेष रिपोर्ट
Copyright @ 2019.