विशेष (15/08/2022) 
स्वतंत्र दिवस के मौके पर अरविंद केजरीवाल ने छत्रसाल स्टेडियम में तिरंगा झंडा फहराया
स्वतंत्रा दिवस के मौके पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने, छत्रसाल स्टेडियम में तिरंगा झंडा फहराया, जिसमें तमाम पुलिस के अधिकारी, बच्चे, मीडियाकर्मी और बहुत बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए, अरविंद केजरीवाल ने झंडा फहराने के बाद परेड का निरीक्षण किया, अरविंद केजरीवाल ने कहा कि हमारे देश को अशफाक उल्ला खान, जवाहरलाल नेहरू, सुभाष चंद्र बोस, बाबा भीमराव अंबेडकर आदि और ऐसे लोग हैं जिनके नाम गुमनाम हैं जिन्होंने हमें अंग्रेजों से आजादी दिलाई, उस समय देश के कोने कोने में देश की आजादी के लिए लोग लगे हुए थे  और  लोग खुशी खुशी अपनी जान दे देते थे, आज आजादी के 75 साल के  उपलक्ष्य में उन तमाम स्वतंत्रता सेनानियों को याद करता हूं और उन्हें नमन करता हूं  और उनको भी नमन करता हूं जिन्होंने देश के 75 सालों में देश को आगे बढ़ाने के लिए लिए खूब संघर्ष किया, खूब मेहनत किया, देश ने पिछले 75 सालों में खूब तरक्की की है आज उसको सेलिब्रेट करने का दिन है, यह भी सोचने का वक्त है कि आज देश के सामने क्या चुनौतियां हैं, और भविष्य में हमें किस दिशा में जाना है, कई लोग प्रश्न पूछ रहे हैं की हमें आजाद हुए 75 साल हो गए, लेकिन हमारे बाद बहुत सारे देश आजाद हुए और हमारे देश से जल्दी तरक्की कर गए क्यों जैसे सिंगापुर हम से 15 साल बाद आजाद हुआ था हमसे आगे क्यों निकल गया | जापान दूसरे विश्व युद्ध में पूरी तरह बर्बाद हो गया था, फिर भी हम से आगे क्यों निकल गया |

दिल्ली से दिलीप शर्मा की रिपोर्ट

Copyright @ 2019.