विशेष (14/08/2022) 
हमारा देश सर्वश्रेष्ठ* के सपने को साकार करे : हेमा जोशी
राष्ट्रीय हिन्दू वाहिनी दिल्ली प्रदेश की टीम ने ध्वजारोहण का पर्व मनाया,  इसमे राष्ट्रीय महिला मोर्चा अध्यक्षा  हेमा जोशी, श्री भुवन  चंद्र जोशी उप महानिरीक्षक जो कि संसद में निदेशक सुरक्षा के पद पर रह चुके हैं , दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष दीपक कोहली एवं अन्य राष्ट्रीय हिन्दू वाहिनी के परिवार के सदस्यों ने भाग लिया और अपने विचार व्यक्त किए इस अवसर पर देश  सेवा सर्वप्रथम की राह पर चलते,सभी हिन्दू भाई बहनो को संगठित करने का संकल्प लिया गया और देश के शहीदों को याद करके  उनको नमन किया  एवं सच्ची श्रद्धांजलि दी और संकल्प लिया कि साझा प्रयासों से सब एक दूसरे के साथ मिल कर चल सके,  जाति-पाति के भेदभाव मिटा कर, राष्ट्र सुरक्षा हित में हम सभी समभाव से प्रयासरत रहे राष्ट्रीय महिला मोर्चा अध्यक्षा श्रीमती हेमा जोशी ने कहा क़ि हमें *हमारा देश सर्वश्रेष्ठ* के  सपने को साकार करने में सहयोग देना हमारा कर्तव्य है l
दिल्ली से विजय गौड़ ब्यूरो चीफ की विशेष रिपोर्ट 
Copyright @ 2019.