विशेष (25/07/2022) 
प्रदेश भाजपा अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने दिल्ली गेट स्थिति, प्राचीन शिव मंदिर में रुद्राभिषेक कर कांवड़ियों का उत्सावर्धन किया
सोमवार को  दिल्ली प्रदेश भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष  आदेश गुप्ता ने अपनी धर्मपत्नि  अनुराधा गुप्ता के साथ, आज दिल्ली गेट स्थित प्राचीन शिव मंदिर में सावन के दूसरे सोमवार को रुद्रभिषेक कर दिल्लीवासियों के सुख-समृद्धि के लिए कामना की। इस दौरान उन्होंने शिवभक्त कांवड़ियों से मिलकर उनका उत्साहवर्धन किया।

 गुप्ता ने श्रावण मास की शिवरात्रि से पूर्व आज लोक-कल्याण के लिए भगवान शिव से प्रार्थना की। श्री गुप्ता ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि, भगवान शिव के प्रार्थना मात्र से ही सभी कष्ट दूर हो जाते हैं और सावन का यह पावन महीना विशेष रुप से भगवान शिव को समर्पित हैं। इसलिए मैं भगवान शिव से यही प्रार्थना करुंगा कि दिल्लीवासियों को हमेशा सुख, समृद्धि और संपन्नता के साथ आगे बढ़ते रहने की राह प्रदान करें।

Copyright @ 2019.