विशेष (18/07/2022) 
बिजली अधिनियम के मामले में, 01 भगोड़ा अपराधी गिरफ्तार
थाना सुल्तान पुरी के PO स्टाफ ने एक आरोपी अनिल कुमार(40) को गिरफ्तार किया है   जो  थाना सुल्तान पुरी दिल्ली से भगोड़ा  था ।

थाना सुल्तान पुरी दिल्ली में एक  Electricity Act के तहत मामला दर्ज किया गया था,  जिसमें आरोपी अनिल कुमार पुत्र अत्तर सिंह निवासी एम 83, कृष्ण विहार, दिल्ली, उम्र 40 वर्ष अपनी गिरफ्तारी से बचने के लिए फरार थे और  रमेश कुमार, ASJ, रोहिणी कोर्ट, दिल्ली की माननीय अदालत के आर्डर दिनांक 12.11.2010 द्वारा भगोड़ा घोषित की गयी थी। 

ACP/ सुल्तान पुरी की देखरेख में एक PO Team गठित की गई I जो उक्त टीम ने नियमित रूप से पी.ओ के स्थान को ट्रैक किया और दिनांक 10.07.2022 को गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि, P.O कृष्ण विहार, दिल्ली में मौजूद है और यदि छापेमारी की जाये तो उसे गिरफ्तार किया जा सकता है। टीम ने तेजी से कार्रवाई की और गुप्त सूचना के आधार पर उक्त पी.ओ को दिल्ली के कृष्ण विहार से गिरफ्तार कर लिया |

Copyright @ 2019.