विशेष (16/07/2022) 
इंजीनियर भवन में जलवायु परिवर्तन और जैविक विज्ञान में उभरती सीमाएं का दूसरा अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन किया गया
दिल्ली के आईटीओ में स्थित इंजीनियर भवन में, जलवायु परिवर्तन और जैविक विज्ञान में  उभरती सीमाएं का दूसरा अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि    आईपीएस संजय सिंह ,जम्मू कश्मीर में बीजेपी के सह प्रभारी आशीष सूद भी शामिल हुए, प्रो. रमेश गोयल, कुलपति अंबेडकर विश्वविद्यालय, कर्नल लालजीत प्रसाद
निदेशक, प्रधान मंत्री कार्यालय, भारत सरकार  आदि अधिकारी इसमें कार्यक्रम में शामिल हुए, आईपीएस संजय सिंह ने कहा कि, वायु प्रदूषण और जल प्रदूषण के लिए हमें ठोस कदम उठाने होंगे, भारत में सिंगल यूज प्लास्टिक सरकार ने बैन कर दिया है जिस पर उन्होंने कहा कि, सिंगल  यूज प्लास्टिक बंद करना बहुत अच्छी पहल है क्योंकि प्लास्टिक  के खाने से मछली, गाय और कई पशु मर जाते हैं हमें प्लास्टिक का कम से कम इस्तेमाल करना चाहिए और उनका रीसायकल करना चाहिए,  हमें पर्यावरण को ध्यान में रखते हुए संतुलित विकास करना होगा, आशीष सूद ने कहा कि,  हमारे संस्कृति में पर्यावरण संरक्षण की बात है, जब भी हम  हवन - यज्ञ करते हैं तो हम पहले धरती की पूजा करते हैं, उसके बाद देवताओं का आह्वान किया जाता है, और भारत सरकार भी  पर्यावरण संरक्षण के लिए कई योजनाएं चला रही है जैसे स्वच्छ मिशन योजना, वन महोत्सव  कार्यक्रम आदि |

दिल्ली से दिलीप शर्मा की रिपोर्ट

Copyright @ 2019.