विशेष (13/07/2022) 
थाना सुल्तान पुरी के सतर्क स्टाफ द्वारा, अवैध गांजा बेचने वाली 01 महिला ड्रग पेडलर गिरफ्तार
थाना सुल्तान पुरी के सतर्क स्टाफ ने 01 महिला ड्रग पेडलर नाम संतरा देवी उर्फ कल्लो देवी पत्नी  प्रकाश निवासी ई-7/44, सुल्तान पुरी, दिल्ली, उम्र 56 वर्ष को गिरफ्तार किया है। जिसके कब्जे से 885 ग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ  I

बाहरी जिले के क्षेत्र में अवैध ड्रग्स/शराब की बिक्री पर अंकुश लगाने के लिए,  समीर शर्मा, DCP/OD द्वारा संगठित अपराध के खिलाफ जीरो टॉलरेंस के निर्देश जारी किए गए हैं I  यह भी पाया गया है कि, युवा छात्रों को गाँजा बेचा जा रहा है  जिन्हें नशे का आदी बनाया जा रहा है और यही बाद में ये नशा करके अपराध में लिप्त हो जाते हैं और आदतन अपराधी बन जाते हैं। तो, मुख्य उद्देश्य इस कुप्रथा के मूल कारण पर अंकुश लगाना था ।

निर्देशों का पालन करते हुए, थाना सुल्तान पूरी के स्टाफ ने मुखबिरों को तैनात किया और ड्रग पेडलर्स के बारे में जानकारी विकसित करना शुरू कर दिया। दिनांक 10 जुलाई को SI दीपक को एक महिला ड्रग पेडलर के बारे में सूचना मिली जो पीर बाबा मजार, ई -3 ब्लॉक सुल्तान पुरी दिल्ली में मौजूद है और इसके पास अवैध गांजा है I इस जानकारी का सत्यापन किया गया और एस.एच.ओ/ सुल्तान पुरी को इससे अवगत कराया गया । वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर तत्काल छापेमारी दल गठित किया गया, जिसमें महिला स्टाफ कर्मचारी भी शामिल थी 

गुप्त सूचना देने वाले की निशानदेही पर रेड की गई और महिला को हिरासत में ले लिया गया। उसका विवरण संतरा देवी उर्फ कल्लो देवी पत्नी प्रकाश निवासी ई-7/44, सुल्तान पुरी, दिल्ली, उम्र 56 वर्ष पाया गया और उसकी तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 885 ग्राम गांजा बरामद किया गया।

तदनुसार, सुल्तान पूरी में मामला दर्ज किया गया था। उक्त आरोपित को गिरफ्तार कर जांच शुरू कर दी गई है।

लगातार पूछताछ के दौरान आरोपी ने खुलासा किया कि, वह अपने परिवार के साथ रहती है और वह अशिक्षित और बेरोजगार है। उसकी आर्थिक स्थिति बहुत खराब है और जीविकोपार्जन के लिए उसने गांजा बेचना शुरू कर दिया। वह पहले भी दो आपराधिक मामलों में शामिल पाई गई है।

आगे की पूछताछ में, उसने खुलासा किया कि, वह एक  व्यक्ति अमित से गांजा खरीदती है जो उससे फूल पार्क जलेबी चौक पर मिलता था। उसे कथित अमित का ठिकाना नहीं पता है। इसके अलावा, इस कथित आपूर्तिकर्ता के सभी संभावित ठिकानों पर छापेमारी की  है लेकिन उसे अभी तक गिरफ्तार नहीं किया गया है।

अमित को पकड़ने के लिए आगे की जांच की जा रही है |

Copyright @ 2019.