विशेष (28/05/2022)
केंद्र व राज्य सरकारें व्यापारियों के हितों को देखते हुए , जल्द बनाए व्यापार कल्याण बोर्ड :शीतल टंडन
पंजाब प्रदेश व्यापार मंडल की एक प्रेस कांफ्रेंस राज्य सचिव सुनील मेहरा की अध्यक्षता में, मंडल कार्यालय माता रानी चौक आयोजित की गई। जिसमें विशेष रूप से भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शीतल टंडन उपस्थित हुए।इस मौके मीडिया से बातचीत करते हुए, शीतल टंडन ने कहा पूरे देश में व्यापारियों की समस्याएं एक जैसी है जिसमें राष्ट्रीय अंतरराष्ट्रीय प्रदेशिक आदि समस्याएं है। जिनसे व्यापारी वर्ग हमेशा ही जूझता रहा है। उन्होंने बताया कि, राष्ट्रीय स्तर पर जीएसटी, आयकर की समस्याएं, जीएसटी सरलीकरण की समस्या जो आज व्यापारियों के लिए सबसे बड़ी बाधा बनी हुई है।2017 से जब से जीएसटी लागू हुआ है तब से सरकार की ओर से उसमें एक हजार के करीब संशोधन किए गए है जिससे साबित होता है कि सरकारी अधिकारियों को भी अभी जीएसटी के बारे में पूरी तरह से ज्ञान नहीं है। वहीं दूसरी ओर अंतरराष्ट्रीय समस्याओं में जैसे रूस और यूक्रेन के युद्ध के कारण पेट्रोल के दाम लगातार बढ़ रहे हैं जिससे महंगाई चरम सीमा पर है। वही प्रदेशिक समस्याओं में ट्रेड से जुड़ी समस्याएं भी देखने को मिलती है। जिसमें व्यापारियों की समस्याएं प्रदेश सरकार की ओर से ना सुनने पर धरने प्रदर्शन किए जाते हैं। उन्होंने केंद्र सरकार व राज्य सरकार सेअपील करते हुए कहा व्यापारियों के कल्याण के लिए व्यापारी कल्याण बोर्ड बनाना चाहिए, जिसमें उद्योगपति व्यापारियों के साथ सरकारी अधिकारी भी होने चाहिए जो व्यापारियों की समस्याओं के प्रति तत्पर हो। उन्होंने कहा कि, पंजाब प्रदेश व्यापार मंडल के अध्यक्ष प्यारे लाल सेठ,राज्य महासचिव सुनील मेहरा,समीर जैन व्यापारियों की समस्याओं को लेकर हर वक्त जागरूक रहते है। जबकि पूरे देश के व्यापार मंडल में यह देखने को नहीं मिलता है उन्होंने व्यापारियों से अपील की वो व्यापार मंडल के सदस्य बन मंडल को मजबूत करें। राज्य महासचिव सुनील मेहरा ने कहा कि पंजाब में भगवंत मान सरकार ने किसानों के हित को देखते हुए उनकी सारी मांगे मान ली। परंतु व्यापारियों की अनदेखी की जा रही है। उन्होंने भगवंत मान सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर व्यापारियों की मांगे ना मानी तो व्यापारी 23 जून को संगरूर में होने वाले चुनाव में आम आदमी पार्टी का बायकॉट करेंगे और जो व्यापारियों के हित की बात करेगा व्यापारी उस पार्टी को विजय बनाएंगे , क्योंकि पंजाब की सत्ता में व्यापारियों का सबसे बड़ा हाथ है। परंतु भगवंत मान सरकार ने अपने दो महीने के कार्यकाल में व्यापारियों के हाथ में सिर्फ बाबाजी का ठुल्लू ही दिया है।इस मौके सचिव सुरिंदर अग्रवाल,पियूष अग्रवाल,स्वराज कपूर आदि मौजूद रहे। पंजाब से राजकुमार शर्मा की रिपोर्ट |
Site Map :-
Contact Us :-
Address : Samacharvarta S 203, Siddharth Palace, Chander Nagar, Surya Nagar, Ghaziabad, Uttar Pradesh 201011
Contact No. : +91 9654446699
Email : info@samacharvarta.com, samacharvarta@gmail.com
Copyright @ 2019.