राष्ट्रीय (28/07/2015) 
नम आंखों से दी डाॅ.एपीजे अब्दुल कलाम को भावभीनी श्रद्धांजलि
आदर्श ग्रामीण समाज के उपाध्यक्ष दयानंद वत्स ने पूर्व राष्ट्रपतिडाॅ. एपीजे अब्दुल कलाम  के आकस्मिक निधन पर गहरा शोक जताते हुए इसे देश की अपूरणीय क्षति बताया है। वत्स ने कहा कि डाॅ. कलाम का व्यक्तित्व एवं कृतित्व भारत के जन-जन की आशाओ और आकांक्षाओं का प्रतीक था। उन्होने अपने जीवन काल में मानवता के कल्याण के लिए जितने भी कार्य किए वे स्वर्णाक्षरों में लिखे जांएगें। एक शिक्षक के रुप में उन्होने अंतिम सांस तक अपने विद्यार्थियों के ज्ञान वर्द्धन के लिए मार्गदर्शक का काम किया। डाॅ. कलाम देश की आम जनता की आंखों का तारा थे। देश के करोडों छात्रों के लिए वे प्रकाश स्तम्भ थे। भारत को विश्व में सबसे ताकतवर देश बनाने के लिए उन्होने 2020 विजन देखा था जिसमें भारत एक आर्थिक महाशक्ति के रुप में दुनिया का नेतृत्व करे। उनके निधन से देश ने एक महामानव खो दिया है। डाॅ. कलाम शांत एवं सौम्य प्रवृति के गंभीर चिंतक थे। वे भारत मां के सच्चे सपूत थे उन्होने भारत की वैश्विक छवि सशक्त, सक्षम और समर्थ बनाने मेें अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया।
 -दयानंद वत्स
Copyright @ 2019.