राष्ट्रीय (20/07/2015) 
करण सिंह तंवर द्वारा पालिका परिषद् उपाध्यक्ष के रूप में शपथ ग्रहण
नई दिल्ली - करण सिंह तंवर ने आज नई दिल्ली नगरपालिका परिषद् के सदस्य एवं उपाध्यक्ष के रूप में शपथ ग्रहण की ।
नई दिल्ली नगरपालिका परिषद् के अध्यक्ष नरेश कुमार ने आज पालिका परिषद् मुख्यालय में आयोजित एक विशेष बैठक में करण सिंह तंवर को भारत के संविधान के प्रति विश्वास और कर्तव्यनिष्ठा की शपथ दिलाई ।
भारत सरकार के गृह मंत्रालय ने करणसिंह तंवर को 8 जुलाई, 2015 को एक अधिसूचना जारी करके नई दिल्ली नगरपालिका परिषद् का सदस्य एवं उपाध्यक्ष मनोनीत किया है।
Copyright @ 2019.