राष्ट्रीय (14/07/2015) 
बाढ़ बचाव के किए गए व्यापक प्रबंध,जिला प्रशासन द्वारा कंट्रोल रूम स्थापित
कैथल:- जिला प्रशासन द्वारा वर्षा के मौसम के दृष्टिगत जिला में बाढ़ बचाव के व्यापक प्रबंधक किए गए हैं। जिला प्रशासन द्वारा कंट्रोल रूम भी स्थापित किए गए है। प्रशासन द्वारा पर्याप्त संख्या में मोटर बोट सहित अन्य उपकरण भी उपलब्ध करवाए गए हैं। उपायुक्त के.मकरंद पांडुरंग ने बताया कि कैथल में राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा स्थाई नियंत्रण कक्ष स्थापित किया गया है, जो 30 सितंबर 2015 तक कार्य करेगा। इस नियंत्रण कक्ष का दूरभाष नंबर 01746-234528 है, जिस पर बाढ़ बचाव प्रबंधों एवं अन्य संबंधित कोई भी जानकारी हासिल की जा सकती है तथा प्रशासन को इनकी जानकारी भी दी जा सकती है। इसके अलावा जिला प्रशासन द्वारा 1077 हैल्प लाईन सेवा भी शुरू की गई है। उपायुक्त कैंप कार्यालय के दूरभाष नंबरों 01746-224235 तथा 224240 के साथ-साथ सिंचाई विभाग के नियंत्रण कक्ष के दूरभाष नंबर 01746-321287 पर भी जानकारी दी जा सकती है। जिला में 13 बोट, 7 मोटर बोट, 70 लाईफ जैकेट, 32 चप्पू, 27 कुंडे, 5 पैट्रोल टैंक, 5 ओबीएम स्टैंड उपलब्ध हैं, जो सभी सही हालत में हैं। जिला में पानी की निकासी के लिए 50 डीजल पंप, 35 इलैक्ट्रिक पंप तथा विभिन्न स्थलों पर 26 स्थाई पंप भी स्थापित किए गए हैं।
राजकुमार अग्रवाल
Copyright @ 2019.