राष्ट्रीय (14/07/2015) 
कैथल के युवाओं के लिए 22 एवं 23 जुलाई को भर्ती का आयोजन
कैथल: - सेना भर्ती कार्यालय अम्बाला छावनी द्वारा कैथल, अम्बाला, पंचकूला, यमुनानगर, करनाल व कुरूक्षेत्र जिलों के युवाओं के लिए भारतीय सेना में सिपाही सामान्य ड्यूटी, सिपाही लिपिक/स्टोर कीपर, सिपाही तकनीकी तथा सिपाही ट्रेडसमैन के पदों पर 21 से 28 जुलाई, 2015 तक राजीव गांधी खेल स्टेडियम, अम्बाला में एक खुली भर्ती का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान जिला कैथल के युवाओं के लिए 22 एवं 23 जुलाई को भर्ती का आयोजन होगा।  जिला सैनिक बोर्ड के सचिव  बलविंद्र सिंह ने यह जानकारी देते हुए बताया कि  22 जुलाई को यह भर्ती कैथल जिला की गुहला व पुण्डरी तहसील के युवाओं हेतू तथा 23 जुलाई को कैथल  व पूंडरी तहसील के युवाओं की भर्ती होगी। इसी प्रकार 26 जुलाई को ही इन सभी जिलों के सिक्ख व सिक्ख (मजहबी व रामगढिय़ा) की भर्ती भी की जाएगी। 
इसके अलावा, इसी दिन हिमाचल प्रदेश, केन्द्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ व हरियाणा के मेवात, गुडग़ांव, पलवल एवं फरीदाबाद जिलों को छोड़कर हरियाणा के शेष जिलों के भूतपूर्व सैनिकों के लिए रक्षा सेवा कोर (डीएससी) में भर्ती का आयोजन किया जाएगा। इसके लिए 
भूतपूर्व सैनिकों द्वारा संबंधित सेना भर्ती कार्यालयों में नाम दर्ज करवाया होना अनिवार्य है। उन्होंने बताया कि सिपाही सामान्य ड्यूटी के लिए शैक्षणिक योग्यता न्यूनतम 45 प्रतिशत अंकों के साथ निर्धारित की गई है, बशर्ते की प्रत्येक विषय में कम से कम औसतन 33 प्रतिशत अंक लिए हों जबकि सिपाही लिपिक व स्टोर कीपर तकनीकी पद के लिए शैक्षणिक योग्यता बारहवीं 50 प्रतिशत अंकों के साथ निर्धारित की गई है, बशर्ते की प्रत्येक विषय में कम से कम औसतन 40 प्रतिशत अंक लिए हों। सिपाही तकनीकी के लिए बारहवीं विज्ञान विषयों के साथ हो जबकि सिपाही ट्रेड मैनस के लिए दसवीं व हाऊस कीपर के लिए कम से कम आठवीं कक्षा उत्तीर्ण हो। उन्होंने बताया कि सामान्य डियूटी पद के लिए आयु साढ़े 17 से 21 वर्ष तथा अन्य सभी पदों के लिए उम्मीदवार की आयु साढ़े 17 से 23 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
राजकुमार अग्रवाल
Copyright @ 2019.