राष्ट्रीय (14/07/2015) 
लता गुप्ता ने वरिष्ठ नागरिकों को 300 बेंत वितरित किए
पूर्वी दिल्ली नगर निगम की स्थायी समिति की अध्यक्षा, लता गुप्ता ने आज अपना जन्मदिवस बुज़ुर्गों के नाम समर्पित किया। उन्होंने अपना जन्मदिन "बुज़ुर्ग सम्मान दिवस" आयोजित कर उन्हें बेंत वितरित करके मनाया। यह कार्यक्रम 'पांडव नगर मंडल' द्वारा सामुदायिक भवन, विद्यालय ब्लाॅक, राधा कृष्ण मंदिर, पांडव नगर शाहदरा (दक्षिणी) में आयोजित किया गया।
लता गुप्ता ने बताया कि लगभग 300 बेंत वरिष्ठ नागरिकों को वितरित किए गए। उन्होंने कहा कि बुज़ुर्गों को सहारे के स्वरूप में ये बेंत वितरित किए गए हैं, इनसे उनका जीवन सरल व सहज होगा। गुप्ता ने बताया, वरिष्ठ नागरिक हमारे जीवन के आदर्श हैं तथा हमें उनका हर मोड़ पर सम्मान करना चाहिए। उन्होंने कहा, वृद्ध अवस्था में वृद्धों को कई समस्याओं होती हैं, यह एक स्वाभाविक प्रक्रिया है तथा हमें हमेशा उनके साथ हर मुश्किल में खड़ा होना चाहिए। उन्होंने कहा, हमें अपना जन्मदिवस सामाजिक कार्यों में समर्पित होकर मनाना चाहिए। उनके आर्शीवाद एवं मार्गदर्शन से हमारा जीवन उज्जवल एवं प्रकाशमान होगा यह मेरी आस्था है।  
Copyright @ 2019.