राष्ट्रीय (10/07/2015) 
बाहरी दिल्ली जिला पदाधिकारियों ने सांसद रमेश बिधूड़ी को दी बधाई
नई दिल्ली । भाजपा बाहरी दिल्ली जिला अध्यक्ष जयेन्द्र डबास के नेतृत्व में जिला पदाधिकारी एवं वरिष्ठ कार्यकत्र्ताओं ने सांसद रमेश बिधूड़ी को भारतीय जनता पार्टी द्वारा उत्तर प्रदेश का सह-प्रभारी नियुक्त किये जाने पर बधाई दी। बधाई देने वालों में प्रदेश किसान मोर्चा उपाध्यक्ष रामबीर माथुर, जिला मंत्री वरूण सैनी, जिला कार्यालय मंत्री प्रदीप अग्रवाल, मोर्चा जिला अध्यक्ष रवि लाकड़ा, जयकिशन भारद्वाज, किसान मोर्चा जिला महामंत्री मनुदेव शर्मा, मंडल महामंत्री ऋषि बामणियां, आशीष धनकड़, श्रवण निशाद, अभय प्रताप, सचिन मीणा, विकास धनकड़, सरदार सुरेन्द्र सिंह एवं मुकेश कोली प्रमुख थे। जयेन्द्र डबास ने कहा कि रमेश बिधूड़ी के नेतृत्व में आगामी विधानसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश में लोकसभा की तरह विधानसभा में भी भाजपा को अभूतपूर्व सफलता मिलेगी। देश के विकास के साथ आगामी विधानसभा चुनाव जीतकर भाजपा उत्तर प्रदेश को भी विकास के पथ पर अग्रसर करेगी।
Copyright @ 2019.