राष्ट्रीय (09/07/2015) 
सरकार का लक्ष्य भारत को विश्व के चुनिदा देशो में शामिल करना
घरौंडा :- पाल समाज के कार्यक्रम में शिरकत करने घरौंडा पहुचे सांसद अश्वनी चोपड़ा, सांसद ने कहा उनकी सरकार का लक्ष्य भारत को विश्व के चुनिदा देशो में शामिल करना , विकास के द्वारा भारत फिर से बनेगा सोने की चिड़िया, अश्वनी चोपड़ा ने कहा कार्यकर्ताओं में जोश भरने के लिए सभी सांसद व विधायक अपने समर्थको को दे सरकार के विकास कार्यो की जानकारी,
घरौंडा पाल चौपाल में पाल गडरिया समाज की और आयोजित कार्यक्रम में सांसद करनाल अश्वनी चोपड़ा बतोर मुख्यातिथि शामिल हुए, यहाँ पहुचे सांसद व विधायक हरविंदर कल्याण ने देवी अहिल्या बाई होलकर के चित्र पर पुष्प अर्पित कर समाज की महिलाओ के अहिल्या बाई के आदर्शो पर चलने का आह्वान किया, पाल समाज की मांग पर सांसद ने चौपाल निर्माण के लिए 25 लाख ग्रांट देने की घोषणा की . समारोह में बोलते हुए अश्वनी चोपड़ा ने कहा की उनकी सरकार , प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री का लक्ष्य विकास का है और भारत के विश्व चुनिदा विकसित देशो में शामिल करना है, सांसद ने कहा की विकास के रस्ते से ही भारत एक बार फिर सोने की चिड़िया बनेगा, अपनी पार्टी के सांसदों व विधायको को नसीहत देते हुए अश्वनी चोपड़ा ने कहा की बीजेपी का कार्यकर्ता हतौत्साहित न हो इसके लिए सांसदों व विधायको को सरकार के विकास कार्यो को जानकारी अपने समर्थको व पार्टी कार्यकर्ताओं को देनी चाहिए,
घरौंडा से सुरेंदर पांचाल की रिपोर्ट
Copyright @ 2019.