राष्ट्रीय (08/07/2015) 
अनुबंधित अध्यापकों का अनुबंध होगा फिर से नवीनीकृतः महापौर
पूर्वी दिल्ली के महापौर, हर्षदीप मल्होत्रा ने बताया कि पूर्वी दिल्ली नगर निगम के अनुबंधित अध्यापकों का अनुबंध फिर से नवीनीकृत होगा। उन्होंने यह भी बताया कि पूर्वी दिल्ली नगर निगम में कुल 5335 रिक्तियां है इसलिये हमें बेहतर शिक्षा प्रदान करने के लिये विद्यालयों  में अनेक अध्यापकों की ज़रूरत हैं एवं अनुबंधित अध्यापकों का अनुबंध फिर से नवीनीकृत किया जाये।
हर्षदीप मल्होत्रा ने बताया कि निगम के विद्यालयों की हर कक्षा में बच्चों की संख्या 35 से अधिक है। बच्चों की अधिक संख्या होने के कारण अध्यापकों का भी पर्याप्त संख्या में होना आवश्यक है इसलिए विद्यालयों में बच्चों को बेहतर शिक्षा देने के लिए अनुबंधित अध्यापकों का अनुबंध नवीनीकृत किया जायेगा।
Copyright @ 2019.