राष्ट्रीय (08/07/2015) 
निगम अभियंताओं को दिया गया निविदा प्रक्रिया का प्रशिक्षण
पूर्वी दिल्ली नगर निगम के सतर्कता विभाग द्वारा अभियंताओं को टेंडर प्रक्रिया का प्रशिक्षण दिया गया। पूर्वी दिल्ली नगर निगम के मुख्यायलय उद्योग सदन में हुए इस प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्देश्य टेंडर प्रक्रिया को पारदर्शी बनाना एवं जनता के सामने व्यवहारिक रूप से अपने को प्रस्तुत करना था। अधिकारियों को निविदाओं की प्रक्रिया के लिए संवेदनशील बनाना था। इस अवसर पर एस के श्रीवास्तव ने केन्द्रीय सर्तकता विभाग में निविदाओं के उद्देश्य पर अपने विचार रखे।
इस अवसर पर पूर्वी दिल्ली नगर निगम के मुख्य सर्तकता अधिकारी राजेश कुमार ने कहा कि हर विभाग द्वारा अपने विकास कार्यों के लिए निविदाएं आमंत्रित की जाती है। विभाग के विकास के लिए इन निविदाओं की प्रक्रिया का उचित होना व सभी मापदंडों को पूरा करना आवष्यक है। उन्होंने कहा कि इस प्रषिक्षण कार्यक्रम से अभियंताओं व अन्य अधिकारियों को बहुत लाभ होगा। सबसे महत्वपूर्ण, उनका जनता के प्रति व्यवहार व जनकार्यालय में कैसा संचालन था।
Copyright @ 2019.