राष्ट्रीय (07/07/2015) 
आरपीआईआईटी कोलेज में हुआ वाक् एवं श्रवण विज्ञान संस्थान का उदघाटन
घरौंडा - निशक्तजन कल्याण हेतु आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में पहुचे महामहिम राज्यपाल प्रो. कप्तान सिंह सौलंकी . आरपीआईटी कोलेज में किया वाक् एवं श्रवण विज्ञान संस्थान का उदघाटन,  हरियाणा की योजना हर जिले में बनेगा अंतोदय कोष , निशक्तजनो की सहायता के लिए प्रदेश सरकार लांच करेगी मोबाइल एप . राज्यपाल प्रो०कप्तान सिंह सोंलकी ने कहा कि निशक्तजन को हीन समझने वाले हीन ,
विदुषी हेलन केलर को समर्पित निशक्तजनों के कल्याण एवं सशक्तिकरण के लिए आरपीआईआईटी कोलेज में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में हरियाणा के राज्यपाल प्रो कप्तान सिंह सौलंकी बतौर मुख्यातिथि पहुचे, राज्यपाल ने यहाँ अपने करकमलो से वाक् एवं श्रवण विज्ञान संस्थान का उदघाटन किया और अशक्त बच्चो से रूबरू हुए, निशक्तजनो के इस कार्यक्रम में टीवी शो में हिस्सा ले चुके अशक्त राधे व अन्य बच्चो ने हैरत अंगेज सांस्कृतिक प्रस्तुती दी , इस अवसर पर महान विदुषी हेलन केलर के नाम पर अन्तर्राष्ट्रीय अवार्ड सरबत दा भला चैरिटेबल ट्रस्ट के चेयरमैन डा०एसपी सिंह ऑबरॉय तथा नैशनल अवार्ड नवीन गुलिया को दिया। निशक्तजनों के लिए कार्य करने के लिए डा०सुजाता व अलोका कविराज को सम्मानित किया गया। इस मौके पर करनाल की सामाजिक क्षेत्र में कार्य करने वाली संस्थाओं को भी सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में निशक्त बच्चे राधे की प्रस्तुति पर खुश होकर राज्यपाल ने 10 हजार रूपये ईनाम स्वरूप दिये तथा बाकी बच्चों को पांच-पांच हजार रूपये दिये। राज्यपाल द्वारा इस कार्यक्रम में निशक्त बच्चों को व्हील चेयर भी वितरित की गई। कार्यक्रम में पहुचे हरियाणा के वितायुक्त सुनील गुलाटी ने बताया की प्रत्येक जिले में बनेगा अन्तोदय कोष मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार अन्तोदय के तहत एक कोष बनाया जाएगा,जिसमें  सरकार द्वारा आर्थिक मदद दी जाएगी। इस कोष के माध्यम से निशक्तजनों की मदद की जाएगी। उन्होंने बताया कि भविष्य में हरियाणा में राही के नाम से योजना बनाई जाएगी जिसमें आठवीं से बारहवीं कक्षा तक के निशक्त बच्चों को प्रशिक्षित किया जाएगा। इस योजना में उन्हें एक मोबाईल एप्स भी दिया जाएगा,जिसमें उनके कल्याण की सभी योजनाओं की जानकारी मिलेगी, कार्यक्रम में राज्य भर से आये निशक्तजनो द्वारा राज्यपाल के समक्ष मांग रखी गई की सरकारी नोकरियो में विकलांग कोटे का बैकलोग जल्द भरा जाए,
सुरेंदर पांचाल
Copyright @ 2019.