राष्ट्रीय (03/07/2015) 
कानून व्यवस्था नहीं सुधरी तो रोक दूंगा सी.एम. का रास्ता
फतेहपुर के नहर कालोनी में किसानों की महापंचायत का आयोजन किया गया जिसमें भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि जिले की कानून व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए जरूरत पड़ी तो मुख्यमंत्री का रास्ता रोक दूंगा और किसी माई के लाल में दम नहीं कि मुझे रोक दे। प्रदेश अध्यक्ष के तेवर देख बैठे किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं ने खूब नारे लगाये। हांलाकि इसी बीच ड्यूटी में लगी एक सिपाही धूप के कारण बेहोश होकर गिर गई। जिसे आनन फानन में जिला अस्पताल ले जाया गया। भारतीय किसान यूनियन की ये महापंचायत इसलिए लगाई गई थी क्योंकि यहां पर दो व्यापारियों की दिन दहाड़े हत्या कर दी गई थी और उसे अभियुक्तों की अभी तक गिरफतारी नहीं हुई है। इसी बात को लेकर भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं ने किसान महापंचायत लगाई थी।
Copyright @ 2019.