राष्ट्रीय (02/07/2015) 
मशीन से करंट लगने से हुई युवक की मौत
नई दिल्ली। बाहरी दिल्ली के मंगोलपुरी इलाके में चप्पल बनाने की फैक्ट्री में मशीन पर काम कर रहे युवक की मौत करंट लगने से मौत हो गई। मामले की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के भांजे के बयान पर मामला दर्ज की जांच शुरू कर दी है और शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान मूलरूप से हाथरस उत्तर प्रदेश निवासी अरूण पुत्र तालवेर सिंह के रूप में हुई है। मृतक अपने भांजे शिव कुमार के साथ सुल्तानपुरी इलाके में रहता था और दोनों ही मंगोलपुरी औद्योगिक क्षेत्र फेस-2 में चप्पल बनाने की फैक्ट्री में काम किया करते थे। सुबह 10.30 बजे मृतक चप्पल की शीट बनाने की मशीन पर काम कर रहे था। तभी उससे चिंगारी निकली और करंट लगने के चलते युवक मौके पर ही अचेत हो गया। फैक्ट्री में मौजूद फैक्ट्री मालिक ने युवक को उपचार के लिए संजय गांधी अस्पताल पहुंचाया। जहां उसकी मौत हो गई। फैक्ट्री में मौजूद मृतक के शिवकुमार ने पुलिस को मामले की जानकारी दी। शिवकुमार का आरोप है कि मशीन में करंट आने की बात मृतक कई दिनों से फैक्ट्री मालिकों को बता रहा था। लेकिन फैक्ट्री मालिकों ने इस ओर ध्यान नहीं दिया, जिसके चलते यह घटना हुई है। शिवकुमार ने आरोप लगाया है कि फैक्ट्री मालिकों ने घटना के बाद मशीन को रिपेयर करा दिया है। वहीं, पुलिस ने फिलहाल शिवकुमार के बयान पर मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है। 
Copyright @ 2019.