राष्ट्रीय (02/07/2015) 
एनजीओ के जरिए फ्रैंचाइजी देकर की करोड़ों की ठगी
- तकरीबन 160 लोगों को लगाया अब तक चूना
- फ्रैंचाइजी के एवज में लेते थे 1 लाख रूपए 
नई दिल्ली। बाहरी दिल्ली के रोहिणी साउथ थाना इलाके में पीडीएस (पब्लिक डिस्ट्रिब्यूशन सर्विस) के नाम पर एनजीओ बनाकर करोड़ो रूपए की ठगी करने का मामला सामने आया है। इस एनजीओ का नाम फीड इंडिया चैरिटेबल ट्रस्ट है। यह रोहिणी केे सैक्टर-3 में स्थित है। पीडि़तों द्वारा मामला संज्ञान में आने पर रोहिणी साउथ थाने में तकरीबन 40 से 50 लोगों ने जमकर हंगाम काटा और मामला दर्ज कराया। शिकायतकर्ता गजेंद्र सोनवाल ने बताया कि करीब डेढ़ साल पहले रोहिणी सैक्टर-3 में फीड इंडिया चैरिटेबल ट्रस्ट नाम से एनजीओ खोली गई थी। इस एनजीओ के 3 पार्टनर थे, जिनका नाम रजनी रंजन झा, शशि रंजन झा और अभिनव हैं। शुरूआत में तो यह एनजीओ का ही काम करते थे, मगर बाद में पीडीएस सर्विस का काम शुरू कर दिया। इसके तहत यह सप्लायरों से सस्ते दामों पर आटा खरीदते और अपने एनजीओ के माध्यम से लोगों को फै्र ंचाइजी देने लगे। फ्रैंचाइजी के एवज में वह लोगों से 1 लाख रूपए लेने लगे। इस तरह उन्होंने करीब 160 लोगों को एनजीओ के नाम की फ्रैंचाइजी दी। जिसमें वह लोगों को दुकान खोलने के लिए आटा देने लगे। सामान के लिए वह लोगों से अलग से रकम लेते। उन्होंने लोगों को 15 हजार रूपया प्रति महिना सैलरी देने का भी वायदा किया था। शुरूआत में तो सबकुछ ठीक-ठाक चलता रहा, लेकिन पिछले कुछ महीनों से उन्होंने सैलरी देनी बंद कर दी। इसके बाद जब लोगों ने उनके कार्यालय पर जाकर हंगामा काटा तो वह लोग रातोंरात ऑफिस बंद कर फरार हो गए। इसके बाद करीब 40 से 50 लोगों ने पुलिस थाने जाकर शिकायत दर्ज कराई। पीडि़तों का आरोप है कि थाना पुलिस ठगी के इस मामले में आरोपियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं कर रही है।
Copyright @ 2019.