राष्ट्रीय (01/07/2015) 
गंदगी की वजह से एक गेट बंद कराने पर दूसरा गेट भी क्या बंद
कैथल :- अनाज मंडी को स्वच्छ रखने के लिये प्रदेश सरकार ने मार्किट कमेटी का कार्यलय बनाया हुआ है, परन्तु अफसोस की बात है कि यह कार्यलय खुद ही स्वच्छ नही है। इसके चारों ओर गन्दा पानी फैला हुआ है। आढ़ती विजय, रामनारण आदि ने बताया कि मंडी के अन्दर के सभी सिवरेज रूके हुये है। वर्षा के समय मंडी तालाब का रुप धारण कर लेती है। मार्किट कमेटी के पास बिना वर्षा के सिवरेज बन्द होने के कारण चारों ओर गन्दा पानी फैला हुआ है। कमेटी के अधिकारियों ने इस ओर ध्यान देकर बन्द सिवरेज को खुल वाने की बजाये अपने कार्यलय के पास वाले गेट को तो बन्द करवा दिया और मंडी के गेट के आगे मिट्टी डाल कर गेट को भी बन्द करके ताला लगा दिया। फिर ऐसे में इस कार्यलय से मंडी के अन्दर के सीवरेज को खुलवाने की आस रखना बेफजुली होगी। इस अनदाजा लगाया जा सकता है कि जो अधिकारी अपने ही रहने वाले स्थान को स्वच्छ नही रख सकते वे मंडी को कैसे स्वच्छ रख पायेंगे। इस से यह भी लगता है कि प्रधान मंत्री के द्वारा चलाया गया स्वच्छता अभियान हर जगह दम तोड़ रहा है। सरकार के अधिकाररियों को इससे कुछ लेना देना नही। इतना जरूर है कि एक आध बार इस अभियान के तहत उनकी फोटो खिंच जाये और सरकार के कागजों में इस अभियान को सफल दिखाया जाये, बेसक से इस अभियान के सफल होने या न होने पर जनता की खुन पसीने की कमाई पानी में बह जाये। इस बारे में जब फोन पर कमेटी सचिव संजीव सचदेवा से जाना चाहा तो फोन की घंटि बजती रही परन्तु मोबाईल रिसिव करना मुनासिब नही समझा।
राजकुमार अग्रवाल
Copyright @ 2019.