राष्ट्रीय (01/07/2015) 
हत्या के मामले में फरार युवक गिफ्तार
नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने ऐसे शख्स को गिरफ्तार किया है जोकि श्रद्धानंद कॉलेज के छात्र की सोनीपत (हरियाणा) में गोली मारकर हत्या के मामले में चार साल से फरारी काट रहा था। गिरफ्तार किये गए अरोपी की पहचान  आशीष शौकीन उर्फ मोनू (25) के रूप में हुई है। अपराध शाखा के जॉइंट पुलिस कमिश्नर रवींद्र यादव ने बताया कि शौकीन ने ग्रेजुएशन सेकेंड ईयर में पढ़ाई छोड़ दी थी। दिल्ली के मंगोलपुरी में पला-बढ़ा, फिलहाल गुडग़ांव में रह रहा था। उसकी श्रद्धानंद कॉलेज के छात्र सागर मान से दोस्ती थी। उसी कॉलेज में सोनीपत निवासी विजय खत्री भी पढ़ता था। विजय ने कॉलेज कैंपस में सागर की पिटाई की थी, जिसका बदला लेने के लिए सागर ने विजय को उसके गांव में जाकर गोली मारकर हत्या कर दी। आरोप है कि उस दौरान सागर के साथ आशीष और दो अन्य युवक भी थे। सभी के खिलाफ सोनीपत के कुंडली थाने में हत्या का केस दर्ज हुआ। तब से आशीष फरार था। हरियाणा पुलिस ने उसे भगौड़ा घोषित करके पांच हजार रुपए का ईनाम रखा था। इस बीच वह अवैध हथियारों का धंधा भी करता रहा। उसके खिलाफ मंगोलपुरी थाने में भी दो आपराधिक मामले दर्ज हैं। बीती 28 जून को क्राइम ब्रांच की टीम ने मुखबिर की सूचना पर रोहिणी के मधुबन चौक के पास से उसे दबोच लिया।
Copyright @ 2019.