राष्ट्रीय (30/06/2015) 
उत्तरी दिल्ली नगर निगम अत्यंत आधुनिक 12 शौचालय बनाएगा- रविन्द्र गुप्ता
उत्तरी दिल्ली के महापौर,  रविन्द्र गुप्ता ने बताया कि उत्तरी दिल्ली नगर निगम अपने सभी छः क्षेत्रों में 12 नये शौचालय ब्लाॅक प्रत्येक जोन में दो के अनुपात में बनायेगा, जिन्हें बनाओं, चलाओ व रखरखाव के सिद्धांत पर अध्ययनात्मक परियोजना के रूप में विकसित करेगा। इसके बदले नगर निगम उन्हें विज्ञापन अधिकार देगा तथा संबन्धित संस्था उपरोक्त सेवाओं के अतिरिक्त मासिक आधार पर राजस्व भी निगम को देगा।
उन्होंने बताया कि इन शौचालय ब्लाॅक में महिलाओं व पुरूषों के लिए अलग-अलग ब्लाॅक की सुविधा होने के साथ ही शारीरिक रूप से असहाय लोगों के लिए भी पृथक सुविधा होगी। इसके अतिरिक्त पुरूषों के लिए 3 मूत्रालय होंगे। नागरिकों को मूत्रालय की सुविधा निःशुल्क तथा शौचालय की सुविधा 2 रूपये में उपलब्ध होगी।
रविन्द्र गुप्ता ने बताया कि यदि ये प्रयोग सफल रहा तथा ये शौचालय ब्लाॅक नागरिकांे के लिए सुविधाजनक पाए जाते है तो इनका और निर्माण उत्तरी दिल्ली नगर निगम के अन्य क्षेत्रों में भी कराया जाएगा।
Copyright @ 2019.