राष्ट्रीय (30/06/2015) 
उत्तरी दिल्ली नगर निगम के 105 कर्मचारी सेवानिवृत्त
आज उत्तरी दिल्ली नगर निगम के 105 निगमकर्मी सेवानिवृत्त हुए। अरूणा आसफ अली सभागार, चतुर्थ तल, ए-ब्लाॅक, डाॅ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी सिविक सेंटर, जवाहर लाल नेहरू मार्ग में आयोजित एक सादे समारोह में मुख्य श्रम कल्याण अधिकारी सुश्री संगीता बंसल ने सेवानिवृत्त कर्मचारियों को टर्मिनल बैनेफिट्स प्रदान कियेे। सभी सेवानिवृत्त हो रहे अधिकारियों व कर्मचारियों को उनके भविष्य के लिए शुभकामनाओं के साथ-साथ सुखमय जीवन की कामना करते हुए स्मृति चिन्ह् भी भेंट किये गये।
Copyright @ 2019.