राष्ट्रीय (29/06/2015) 
नहर में नहाने गया युवक डूबा, नही मिला शव
नई दिल्ली। बाहरी दिल्ली स्थित बवाना नहर में दोस्तों के नहाने गया युवक तेज बहाव के चलते नही में बहने का मामला प्रकाश में आया है। मामले की सूचना युवक के दोस्तों ने पुलिस और परिजनों को दी। सूचना मिलने के बाद स्थानीय पुलिस ने वोट क्लब की सहायता से पूरे दिन शव को ढूंढने के सर्च ऑपरेशन चलाया। लेकिन खबर लिखे जाने तक शव नहीं बरामद किया जा सका था।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार पीडि़त की पहचान कराला के शिव विहार निवासी दीपक (25) पुत्र श्याम लाल के रूप में हुई है। दीपक का खुद का बिजनस था और वह रविवार को अपने तीन दोस्तों के साथ नहर में नहाने के लिए गया था। पुलिस के अनुसार चारों दोस्त सुबह घर से घूमने के लिए निकले थे, रास्ते में तेज गर्मी होने के चलते नहने की बात कर नहर पर पहुंच गए। नहर में उतरने के दौरान दीपक तेज बहाव में बह गया। इस दौरान उसके दोस्तों ने उसे बचाने की कौशिश भी की, जो असफल रही। दोस्तों ने तुरंत नहर से बाहर आकर पहले पुलिस फिर दीपक के परिजनों को घटना की सूचना दी। जिसके बाद स्थानीय पुलिस और वोट क्लब की टीम ने युवक के शव को ढूंढने के लिए सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया। रविवार को खबर लिखे जाने तक शव बरामद नहीं किया जा सका था। तलाश कर रही टीम का कहना था कि पहाड़ो में बारिश के चलते नहर में पानी ज्यादा है, जिसके चलते शव को ढूंढने में परेशानी हो रही है। अधिकारियों की माने तो सोमवार को हरियाणा से नहर का पानी बंद कराया जा सकता है।
Copyright @ 2019.