राष्ट्रीय (22/06/2015) 
डेंगू एवं मलेरिया रोधी उद्घाटन समारोह माह का हुआ आयोजन
पूर्वी दिल्ली नगर निगम में मलेरिया एवं डेंगू रोधी माह के उद्धाटन समारोह का आयोजन समुदाय भवन, बी ब्लाॅक, मंडावली में किया गया। महापौर हर्षदीप मल्होत्रा और नेता सदन राम नारायण दूबे मुख्य अतिथि के तौर पर उपस्थित थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता उपाध्यक्षा वार्ड समिति, (शाहदरा दक्षिणी ) सुदेशना ने की।  इस अवसर पर निगम पार्षद सरला चैधरी, सुशील उपाध्याय, उपायुक्त अतीक अहमद, निगम स्वास्थ्य अधिकारी डा. के के चैधरी ,प्रशासनिक अधिकारी, कर्मचारी सहित कई पूर्व पार्षद एवं स्थानीय निवासी उपस्थित थे।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित माननीय महापौर हर्षदीप मल्होत्रा  ने बताया कि निगम को गंभीर वित्तिय संकट का सामना करना पड़ रहा है। पिछले दिनो सफाई कर्मचारियों की हड़ताल उसी का नतीजा था। महापौर ने इस मौके पर कहा कि निगम कर्मियों की मौलिक आवश्यकताओं पर लेकर राजनीति नहीं होनी चाहिए और पूर्वी दिल्ली नगर निगम को उसका हक मिलना चाहिए। श्री मल्होत्रा ने स्वास्थ्य विभाग द्वारा संचालित मलेरिया एवं डेंगू रोधी माह को एक प्रशंसनीय कदम बताया। साथ ही महापौर ने जनसहयोग की अपील की। 

    नेता सदन, राम नारायण दूबे ने कहा कि निगम प्रतिवर्ष इस प्रकार के कार्यक्रम आयोजित करता रहा है। उन्होने कहा कि पूर्वी दिल्ली नगर निगम इस वित्तिय संकट में भी जनता की सेवा ूमें समर्पित है। हमे गर्व है कि पूर्वी दिल्ली में स्थित स्वामी दयानंद अस्पताल में प्लेटलैटस मशीन मंगवाई गई है, जो निश्चित रूप से डेंगू रागियों के लिए वरदान साबित होगी। उन्होने कहा कि निगम जनता के स्वास्थ्य के प्रति गंभीर है। दूबे ने कहा कि नागरिक अपनी किसी भी समस्या व शिकायत के लिए पूर्वी दिल्ली नगर निगम के नागरिक हैल्प लाइन नम्बर 155303 पर संपर्क कर सकते है।
   कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रही पार्षद सुदेशना नेे कहा कि पिछले साल पूर्वी दिल्ली में डेंगू और मलेरिया के रोगियों की संख्या सबसे कम थी। इस वर्ष भी पूर्वी दिल्ली नगर निगम इन बीमारियों की रोकथाम के लिए हर संभंव प्रयत्न करेगा। साथ सुदेशना ने जनस्वास्थ्य विभाग के जनकल्याणकारी कार्यों की प्रशंसा की।
       उपायुक्त, शाहदरा दक्षिणी अतीक अहमद ने कहा कि जन स्वास्थ्य विभाग द्वारा चलाए जा रहे विभिन्न जनजागरूकता अभियानों से जनता निश्चित रूप से इन बीमारियों के प्रति सचेत हुई है।
       निगम स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ. के.के चैधरी ने अपने व्यक्तव्य में कहा कि जिस प्रकार चेचक, पोलियो जैसी बीमारियों पर काबू कर लिया है, वैसे ही अब मलेरिया की बारी होनी चाहिए। उन्होने कहा कि पूरी दिल्ली में 33 हस्पताल डेंगू की जांच के लिए निर्धारित किए गए है उसमें 6 अस्पताल पूर्वी दिल्ली नगर निगम में है। उन्होने कहा कि डेंगू की रोकथाम के लिए जनस्वास्थ्य विभाग, पूर्वी दिल्ली नगर निगम अंतराष्टीय दिशानिर्देर्शो का परिपालन करता है। चैघरी ने जानकारी देते हुए कहा कि डेंगू, चिकुनगुनिया फैलाने वाला एडीज मच्छर साफ स्वच्छ पानी में पनपता है इसलिए अपने घर में व आस पास पानी इकटठा ना होने दें। कूलर का पानी सप्ताह में एक बार अवश्य साफ करें। इस संबंध मंें तमाम प्रचार माध्यमों द्वारा जनता को जागरूक करने का कार्य किया जा रहा है। पर जनसहयोग के बिना हमारे सभी प्रयास निरर्थक है। उन्होने बताया कि विभाग के पास करीब 710 ब्रिडिंग चैकरर्स की टीम है तो घर घर जाकर लोगों को जागरूक करने का कार्य करती है।
Copyright @ 2019.