राष्ट्रीय (21/06/2015) 
जंतर मंतर पर हुआ सूर्य नमस्कार
योग दिवस पर सूर्य नमस्कार का भारत मे अल्पसंख्यक समुदाये द्वारा विरोध करने की निंदा करते हुऐ अखण्ड भारत मोर्चा के अध्यक्ष संदीप आहूजा ने कहा कि सूर्य नमस्कार का विरोध करने वाले संर्कीण मानसिकता के कट्टरपंथियों को इसे धर्म के बजाये स्वास्थ्य से जोड़ कर देखना चाहिए विरोध करके ऐसे लोग अपने ही समाज का अहित कर रहे है।आहूजा ने कहा कि हो सकता है सरकरी कार्यक्रम से इसे हटाना सरकार की मजबूरी हो, विश्व मे काफी मुस्लिम देश है जो विरोध कर रहे होंगे परन्तु भारत मे रहने वाले मुस्लिम एवं ईसाईयों को हिन्दूओं की भावनों का ख्याल करना चाहिए। बिना सुर्य नमस्कार के योग दिवस अपूर्ण होगा इसलिए अखण्ड भारत मोर्चा ने जंतर मंतर पर सुर्य नमस्कार करके इस योग दिवस पूर्ण किया। सूर्य नमस्कार प्रवेश चैधरी द्वारा करवाया गया। मौसम खराब होने एवं रास्ते रुके होने के बावजूद काफी संख्या मे लोग पहूंचे कईयों को रोक भी लिया गया। कार्यक्रम मे मुख्य रुप से मोर्चा के अध्यक्ष संदीप आहूजा के अतिरिक्त राष्ट्रीय सेविका समिती की अनिता चैधरी, सेवा भारती की राजश्री आहूजा, बजरंग दल के शिवा ठाकुर, संतष गुप्ता, प्रदीप कुमार, सूरज यादव एवं दुर्गा वाहिनी से सुनीता, अर्चना तिवारी आदि बड़ी संख्या मे महिलाओं ने भाग लिया।
Copyright @ 2019.