राष्ट्रीय (19/06/2015) 
अवैध विज्ञापन जल्द से जल्द हटाए जाएं- उपमहापौर
उत्तरी दिल्ली की उपमहापौर डाॅ नीलम गोयल ने आज सदर पहाड़गंज क्षेत्र के फैज मार्ग, रानीझांसी मार्ग व झंडेवालन से राजकुमार मार्ग तक मुख्य मार्गों का दौरा किया। इस अवसर पर उनके साथ क्षेत्रीय कमेटी की अध्यक्ष लता सोढ़ी, पूर्व विधायक  मोती लाल सोढ़ी, उपायुक्त सदर पहाड़गंज पदमा जायसवाल व निगम के अन्य वरिष्ठ अधिकारीगण मौजूद थे।
इस अवसर पर उमहापौर ने इन सभी मार्गों पर अब तक अवैध विज्ञापन लगे होने पर नाराजगी जताई। उन्होंने निगम अधिकारियों को जल्द से जल्द इन सभी मार्गों को अवैध विज्ञापनों से मुक्त करने के निर्देश दिए।
डाॅ नीलम गोयल ने कहा कि अवैध विज्ञापन व होर्डिंग शहर की सुंदरता को खराब करते है इसलिए इन विज्ञापनों के खिलाफ जल्द से जल्द कार्यवाही होना आवश्यक है।
Copyright @ 2019.