राष्ट्रीय (18/06/2015) 
भाजपा शासित पार्टी झूठ की इमारत पर खड़ी है
वीरवार को पूर्वी दिल्ली नगर निगम की सदस्य स्थायी समिति एवं निगम पार्षद (कांग्रेस पार्टी) सविता शर्मा ने कहा कि निगम में भाजपा शासित पार्टी एक झूठ की इमारत पर खड़ी है। आज निगम में बिल्डरों का बोलबाला है। बिल्डर भवन निर्माण करते समय निगम के सारे नियमों को ताक पर रखकर भवन निर्माण कर रहे हैं जिसकी वजह से आए दिन भवन गिरने या कोलैप्स होने का समाचार, समाचार पत्रों  में देखने को मिलता है। इसका ताजा उदाहरण चिल्ला गाँव और घोण्डा है। इन भवनों को गिरने से क्षेत्रीय निवासियों को काफी जानमाल का नुकसान उठाना पड़ रहा है और आम जनता दहशत के साये में जीने को विवश हैं। दुर्भाग्य की बात है कि भाजपा शासित पूर्वी दिल्ली नगर निगम के नाक के नीचे सारे घटनाएं घट रही है लेकिन बिल्डरों पर कोई कार्यवाही नहीं हो रही है जिससे बिल्डरों का मनोबल दिन-प्रति-दिन बढ़ता चला जा रहा है। जिससे भ्र्ष्टाचार की बू आती है। बिल्डर भवन निर्माण में जिस सामग्री का प्रयोग करते हैं वह काफी घटिया किस्म की होती है और बिल्डर जल्दबाजी में भवन बनाकर तैयार कर देता है।   

Copyright @ 2019.