राष्ट्रीय (17/06/2015) 
महिला किन्नर ने व्यापारी को लूटा
-- झूठा दुष्कर्म का मामला बनवाने की धमकी देकर फसाया 

नई दिल्ली। बाहरी दिल्ली समयपुर बादली इलाके में एक महिला किन्नर द्वारा व्यापारी से लिफ्ट लेकर सात लाख रुपए लूटने का मामला प्रकाश में आया है। जिसमें पहले महिलाओं ने व्यापारी से लिफ्ट ली और फिर उसे बलात्कार के मामले में फंसाने की धमकी देकर उससे पैसे ले लिया और चाकू दिखाकर भगा दिया। मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने पीडि़त के बयान पर अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार पीडि़त व्यापारी की पहचान मंडी एक्स. नरेला निवासी राजीव गुप्ता (37) पुत्र जयपाल गुप्ता के रूप में हुई है। राजीव गुप्ता की नरेला औद्योगिक क्षेत्र में प्लास्टिक के दाने बनाने की फैक्ट्री है। पुलिस को दिए बयान में पीडि़त व्यापारी ने बताया है कि वह शनिवार देर रात अपनी एक कस्टमर से माल की पैमेंट 7 लाख रुपए लेकर घर लौट रहा था। तभी आउटर रिंग रोड़ पर एक महिला किन्नर ने उन्हें हाथ लेकर लिफ्ट देने का इशारा किया। पीडि़त ने गाड़ी रोकी और उसे लिफ्ट दे दी। थोडी आगे चलने पर महिला ने चाकू निकाल लिया और गाड़ी को जेल रोड़ लेकर चलने के लिए कहा। जिसके बाद पीडि़त ने उसे उतरने के लिए कहा तो उसने बलात्कार करने  की बात कह शोर मचाकर लोगों को एकत्र करने की बात कही। उसने जबरन गाड़ी को सनराइज होटल की ओर ले चलने के लिए कहा और फिर चाकू के बल पर पीडि़त से 7 लाख रुपए लूट लिए। होटल के पास पहुंचे वह गाड़ी से उतर गई और शोर मचाने लगी कि इस गाड़ी वाले ने मेरे साथ गलत काम किया है। जिसके बाद पीडि़त वहां से भाग गया। घटना के अलगे दिन पीडि़त ने पूरे मामले की जानकरी अपने दोस्त को दी। जिसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई। फिलहाल पुलिस ने अज्ञात लोगों को खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दिया है
Copyright @ 2019.