राष्ट्रीय (16/06/2015) 
मतदाताओं के आधार नम्बर मतदाता सूचियों से जोडऩे के लिए एकत्रित किये गए
हरियाणा में अब तक 81,28,477 मतदाताओं के आधार नम्बर मतदाता सूचियों से जोडऩे के लिए एकत्रित किये गए हैं। इस प्रकार प्रदेश में कुल 1,66,94,590 मतदाताओं में से लगभग 49 प्रतिशत मतदाताओं को आधार से जोड़ा गया है। जून, 2015 के अंत तक 85 प्रतिशत मतदाताओं को आधार नम्बरों से जोडऩे का लक्ष्य है।
हरियाणा के मुख्य निर्वाचन अधिकारी श्रीकांत वाल्गद ने आज यहां विभिन्न उपायुक्तों, अतिरिक्त उपायुक्तों और निर्वाचन पंजीयन अधिकारियों के साथ विडियो कांफ्रेंंसिंग के माध्यम से आधार एकत्रित करने के कार्य की प्रगति की समीक्षा करते हुए यह जानकारी दी।  
उन्होंने कहा कि मतदाता सूचियों के साथ आधार नम्बरों को जोडऩे के लिए 17 मई, 2015 को सभी मतदान केन्द्रों पर एक राज्य व्यापी विशेष अभियान का आयोजन किया गया। इस अभियान के दौरान बूथ लेवल अधिकारियों ने मतदाताओं के घर-घर जाकर उनके आधार नम्बर एकत्रित किये। उन्होंने कहा कि 18 वर्ष की आयु के और इससे अधिक की आयु के भारी संख्या में लोगों ने अपने आधार नम्बर दिये। उन्होंने लोगों से अपने आधार नम्बर मतदाता सूची में जोडऩे के लिए बूथ लेवल अधिकारियों को देने और उनके साथ सहयोग करने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि मतदाता सूचियों के साथ आधार नम्बरों को जोडऩे से लोगों को बेहतर सुविधा उपलब्ध होगी। 
   वाल्गद ने कहा कि लोग 51969,166,199 नम्बरों पर एसएमएस भेजकर भी मतदाता सूची के साथ अपने आधार नम्बर को जोड़ सकते हैं। एसएमएस भेजने का विवरण सीईओ हरियाणा की वेबसाइट पर उपलब्ध है। उन्होंने बताया कि मतदाता अपना आधार नम्बर जोडऩे के लिए मतदाता सूची से जोडऩे के लिए 0172-2701362 पर काल कर सकते हैं। 
Copyright @ 2019.