राष्ट्रीय (16/06/2015) 
पत्नी के मायके जाने से दुखी होकर युवक ने की खुदकुशी
नई दिल्ली। कल्याणपुरी इलाके में एक युवक ने पत्नी के मायके जाने से दुखी होकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने मृतक युवक की पहचान अजय (28) के रूप में की है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस के मुताबिक अजय अपनी पत्नी शोभा (25) के साथ कल्याणपुरी 24/59 ब्लॉक में रहता था। दोनों की ढेड़ साल पहले ही शादी हुई थी। अजय प्राइवेट जॉब करता था। पिछले लम्बे समय से शोभा पति से झगड़े के बाद मायके चली गई थी। पत्नी के वापस लौटकर न आने से दुखी होकर अजय ने रविवार को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस अजय के परिजनो से पूछताछ के आधार पर आगे की तफतीश कर रही है।
Copyright @ 2019.