राष्ट्रीय (16/06/2015) 
छत से गिरकर बुजुर्ग की मौत
नई दिल्ली। पूर्वी दिल्ली के कल्याणपुरी इलाके में एक बुजुर्ग की छत से गिरकर मौत हो गई। पुलिस ने मृतक बुजुर्ग की पहचान रामफल (60) के रूप में की है। फिलहाल पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस के मुताबिक राम फल अपने परिवार के साथ 8/123 बी-ब्लाक त्रिलोकपुरी में रहता था। उसके परिवार में पत्नी मुन्नी देवी,दो बेटी और एक बेटा है। राम फल प्राईवेट नौकरी करता था। शनिवार को गर्मी काफी होने के कारण वह अपने परिवार के साथ छत पर सोने के लिए चला गया। सुबह छत से नीचे उतरते समय उसके पैरों का संतुलन बिगड़ गया और वह छत से नीचे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। गंभीर हालत में परिजन उन्हें जीटीबी अस्पताल लेकर गए। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। फिलहाल सोमवार सुबह पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया हैं और पूरे मामले की जांच कर रही है
Copyright @ 2019.