राष्ट्रीय (11/06/2015) 
'मिशन इन्द्रधनुष' का तीसरा चरण राज्य 13 जून तक

'मिशन इन्द्रधनुष' का तीसरा चरण राज्य के सभी 21 जिलों में इस माह 7 से 13 जून तक चलाया जा रहा है। इस मिशन के तहत प्रदेश के 2.5 लाख बच्चों का टीकाकरण किया जाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।

        हरियाणा के स्वास्थ्य विभाग के एक प्रवक्ता ने आज यह जानकारी देते हुए बताया कि पहले चार दिनों के दौरान ही 83427 बच्चों का टीकाकरण किया गया है। उन्होंने यह भी बताया कि इनमें से 14565 बच्चे पूरी तरह से प्रतिरक्षित किए गये हैं। नौ से 11 महीने की आयु वर्ग के 7942 लड़के और 6500 लड़कियां प्रतिरक्षित की गई हैं और 12 से 23 महीने की आयु वर्ग के 2765 लड़के और 2454 लड़कियां प्रतिरक्षित की गई हैं। प्रदेश के 21 जिलों में से अम्बाला के 673, भिवानी के 895, फरीदाबाद के 1330, फतेहाबाद के 507, गुड़गांव के 1720, हिसार के 599, झज्जर के 494, जींद के 450, कैथल के 585, करनाल के 612, कुरुक्षेत्र के 533, मेवात के 1095, नारनौल के 742, पलवल के 985, पंचकूला के 266, पानीपत के 493, रेवाड़ी के 668, रोहतक के 330, सिरसा के 306, सोनीपत के 859 और यमुननगर के 423 बच्चों को पूर्ण तरह से प्रतिरक्षित किया गया है।

        उन्होंने बताया कि हरियाणा सरकार द्वारा 'मिशन इन्द्रधनुष' की शुआत 7 अप्रैल, 2015 को सघन टीकाकरण अभियान के रूप में की गई थी, जिसके अन्तर्गत लगातार चार महीनों तक हर महीने में सात दिनों के लिए यह अभियान चलाया जा रहा है।इस अभियान के पहले चरण में कुल 107542 बच्चों का और दूसरे चरण में 178629 बच्चों का टीकाकरण किया गया। पहला चरण 7 अप्रैल से 13 अप्रैल तक चला तथा दूसरा चरण 7 मई से 13 मई तक चला। पहले चरण में प्रदेश के 13 जिलों के बच्चों और गर्भवती महिलाओं का टीकाकरण किया गया तथा दूसरे चरण में प्रदेश के सभी 21 जिलों के बच्चों और गर्भवती महिलाओं का टीकाकरण किया गया।

प्रदेश के सभी 21 जिलों में अब तक अम्बाला के 2831, भिवानी के 5617, फरीदाबाद के 7584, फतेहाबाद के 2956, गुड़गांव के 10081, हिसार के 3325, झज्जर के 2620, जींद के 2739, कैथल के 2557, करनाल के 3228, कुरुक्षेत्र के 2661, मेवात के 8908, नारनौल के 2783, पलवल के 5908, पंचकूला के 1116, पानीपत के 4077, रेवाड़ी के 2744, रोहतक के 2432, सिरसा के 1740, सोनीपत के 5442 और यमुननगर के 2078 बच्चों को पूर्ण तरह से प्रतिरक्षित किया गया है।

Copyright @ 2019.