राष्ट्रीय (11/06/2015) 
मलेरिया की रोकथाम के लिए चला जागरूकता अभियान
उत्तरी दिल्ली नगर निगम के स्थायी समिति के उपाध्यक्ष वीरेन्द्र बब्बर ने आज डाॅ मुंजे चैक, नई दिल्ली रेलवे स्टेशन के पास एक जनसभा आयोजित की। इस जागरूकता अभियान में उन्होंने नागरिकों को मलेरिया व डेंगू से रोकथाम  के लिए कई जानकारियां दी। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि मानसून के मौसम में मच्छरों का प्रजनन बढ़ जाता है जिसके कारण मलेरिया व डेंगू के मच्छरों की उत्पत्ति अधिक होती है अतः हमें अधिक सजग रहने की आवश्यकता है। बब्बर ने बताया कि नागरिकों को जागरूक करने की दिशा में कार्य करते हुए यह आयोजन किया गया था। उन्होंने कहा कि पानी को न जमने देना, समय-समय पर मच्छररोधी दवाओं के छिड़काव जैसी छोटी-छोटी सावधानियां बरती जाए तो इस बीमारी से बचा जा सकता है। इस अवसर पर उन्होंने जन जागरूकता के लिए नागरिकों के मध्य पर्चे बांटे, जिसमें मलेरिया से बचाव संबंधी कई जानकारियां दी गई थी।
Copyright @ 2019.