राष्ट्रीय (11/06/2015) 
दिल्ली यूथ कांग्रेस ने कि सोमनाथ भारती की गिरफ़्तारी की माँग
आज दिल्ली प्रदेश यूथ कांग्रेस ने आम आदमी पार्टी के विधायक सोमनाथ भारती के ख़िलाफ़ दिल्ली पुलिस कमिश्नर कार्यालय स्थित आई टी ओ मुख्यालय प्रदर्शन किया । यह प्रदर्शन दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष अमित मलिक की अगुवाई में हुआ। आज सुबह 10:30 बजे से ही सैकड़ों की तादाद में युवा कांग्रेसी दिल्ली पुलिस मुख्यालय के बाहर इकट्ठा होना शुरु हो गए थे। मोके को भाँपते हुए दिल्ली पुलिस ने भी पुख़्ता इंतज़ाम कर रखे थे। जैसे ही दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष अमित मलिक की अगुवाई में युवा कांग्रेसी दिल्ली पुलिस के मुख्यालय की तरफ़ बड़े तो उन्हे वही रोक दिया गया। प्रदर्शनकारी वही पर बैठ गए और नारेबाज़ी करने लगे। प्रदर्शनकारीऔ ने सोमनाथ भारती मुर्दाबाद , अरविन्द केजरीवाल मुर्दाबाद , सोमनाथ भारती को गिरफ़्तार करो के नारे लगाने लगे। 
अमित मलिक ने कहा कि दिल्ली देश की राजधानी है और दिल्ली सरकार का एक विधायक पर उनकी ही पत्नी ने घरेलू हिंसा का आरोप लगाया है। अमित मलिक ने कहा कि अरविंद केजरीवाल के महिला सुरक्षा के सारे वादे खोकले है और वह अपने ही पार्टी के विधायक के महिला घरेलू उत्पीड़न से रक्षा नही कर पा रहे है तो वह दिल्ली की महिलाओं की सुरक्षा के लिए महिला कमांडो टासक फ़ोर्स से क्या सुरक्षा करेंगे..? लगता है कि केजरीवाल को अपने विधायकों के लिए भी एक टासक फ़ोर्स का गठन करना पड़ेगा जो इन विधायकों से महिलाओं को बचाएँगे । अमित मलिक ने कहा की दिल्ली पुलिस इस मामले को संगीता से ले और सोमनाथ भारती को तुरन्त गिरफ़्तार करे।
Copyright @ 2019.