राष्ट्रीय (10/06/2015) 
मुख्यमंत्री हरियाणा ने चायना की अग्रणी कंपनी वंडा ग्रुप के चैयरमैन से कि मुलाकात

चायना ने हरियाणा में विश्व स्तरीय इंडस्ट्रीयल टाउनशिप स्थापित करने में अपनी रूचि दिखाई है। आज नई दिल्ली में चायना औद्यौगिक क्षेत्र की अग्रणी कंपनी वंडा ग्रुप के चैयरमैन वंग जिआनलिन ने हरियाणा में अपनी ही तरह के अनूठे वर्ल्ड क्लास इंडस्ट्रीयल टाउनशिप स्थापित करने के लिए मुख्यमंत्री मनोहर लाल के साथ महत्वपूर्ण बैठक की। मुख्यमंत्री ने इंडस्ट्रीयल टाउनशिप स्थापित करने को लेकर हरियाणा के विभिन्न औद्यौगिक क्षेत्रों की जानकारी चायना प्रतिनिधिमंडल ने ली। दरअसल पिछले दिनों प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से विदेशी निवेश के लिए किए किए गए चायना दौरे के परिणामस्वरूप ही चायना के वंडा ग्रुप ने हरियाणा में भारी-भरकम निवेश के लिए संभावनाओं को तलाशा है।

 मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने चायना प्रतिनिधियों को आश्वस्त किया कि प्रदेश में औद्यौगिक विकास के साथ यहां के लोगों का आर्थिक विकास हो इस लिहाज से सरकार की ओर से हर सकारात्मक मदद की जाएगी। मुख्यमंत्री ने प्रदेश के अनेक संभावित औद्यौगिक क्षेत्रों की जानकारी दी। उन्होंने कहा इस बात में कोई दो राय नहीं है कि हरियाणा की भगौलिक स्थिति के मुताबिक प्रदेश में विकास की अपार संभावनाएं हैं। उन्होंने कहा हरियाणा प्रदेश के तीन तरफ राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली लगती है। प्रदेश का 57 फीसदी हिस्सा एन.सी.आर. में शामिल है वहीं 66 प्रतिशत हिसा दिल्ली-मुंबई इंडस्ट्रीयल कोरिडोर प्रोजेक्ट के अंतर्गत सम्मलित होता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार ने प्रदेश के के.एम.पी. एक्सप्रेस वे को भी अगले ढाई साल में पूरा करने का लक्ष्य रखा है। यह भी हरियाणा के निवेशकों के लिऐ फायदेमंद साबित होगा।

चायना के वंडा ग्रुप के प्रमुख वंग जिआनलिन ने मुख्यमंत्री के समक्ष बताया कि उनका प्रस्तावित इंडस्ट्रीयल टाउनशिप केवल इंडस्ट्री तक सीमित नहीं है बल्कि यह अपने आप में एक स्मार्ट सिटी होगी। सांस्कृतिक, मनोरंजन, अस्पताल, स्कूल, फूड पार्क व विश्वविद्यालय सहित अन्य सेवा क्षेत्र भी टाउनशिप का हिस्सा होंगे। यह देशी-विदेशी टूरिज्म को खास आकर्षित करने वाली इंडस्ट्री होगी। उन्होंने बताया बड़ी बात यह है कि प्रोजेक्ट शुरू करने के हम तेजी से पूरा करने में विश्वास रखते हैं। प्रदेश के लोगों को प्रत्यक्ष अथवा अप्रत्यक्ष रोजगार के साथ सरकार को राजस्व की बड़ी राशि मिलेगी।

मुख्यमंत्री मनोहरलाल ने चायना की ओर से भारी-भरकम निवेश के इस प्रस्ताव पर सकारात्मक रूख रखते हुए हरियाणा के विभिन्न औद्यौगिक क्षेत्रों पर चर्चा की। उन्होंने कहा इस दिशा में जल्द ही चायना के उद्योगपतियों व सरकार के बीच सहमति बने इससे पूर्व चायना के प्रतिनिधि एवं सरकार की ओर से नामांकित प्रतिनिधि प्रोजेक्ट से संबंधित साइट आदि का निरीक्षण करके प्रदेश में अपनी तरह के इस अनूठे प्रोजेक्ट को परिपक्व करने की दिशा में आगे बढ़े। चायना के प्रतिनिधियों ने हरियाणा प्रदेश की औद्यौगिक स्थिति पर प्रस्तुति में गहरी रूचि दिखाई। चायना के वंडा ग्रुप की ओर से भी चायना में बनाई जा रही इस तरह की टाउनशिप की फिल्म भी दिखाई।

इस मौके पर हरियाणा सरकार के मुख्य सचिव डी.एस. ढेसी, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव संजीव कौशल, नगर ग्राम एवं आयोजन विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव पी. राघवेंद्र राव, एच.एस.आई.आई.डी.सी. के प्रधान सचिव देवेंद्र सिंह, प्रबंध निदेशक विनीत गर्ग, स्थानीय आुयक्त आनंद मोहन शरण, चाओहुई लयू, टैंगफी फैंग सहित अनेक अधिकारी उपस्थित थे।

Copyright @ 2019.