राष्ट्रीय (10/06/2015) 
आस्ट्रेलिया भेजने का झांसा देने वाला आरोपी गिरफतार
कैथल  :- आस्ट्रेलिया भेजने का झांसा देकर 13 लाख रुपए हड़पने केे मामले में वांछित आरोपी को सीवन पुलिस ने गिरफतार कर मंगलवार को न्यायालय से 2 दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया है। प्रवर पुलिस प्रवक्ता रोशन लाल खटकड़ ने बताया करीब 2 वर्ष पुर्व रामनगर भूना वासी बलबीर सिंह  के पुत्र  को आस्ट्रेलिया भेजने के नाम पर कुछ आरोपियों ने 13 लाख रुपए ले लिए। आरोपियों ने उसका पासपोर्ट हासिल कर जाली टिकट व जाली वीजा देते हुए टरकाया, परंतु विदेश नही पहुंचने के कारण पैसे वापिस मांगने पर जान से मारने की धमकी दी जाने लगी। मामले की जांच सीवन पुलिस के एएसआई राजबीर सिंह ने करते हुए केवल विहार कलोनी जालंधर पंजाब वासी रोहित कुमार को गिरफ्तार कर लिया है। नगदी, जाली दस्तावेज तैयार करने में प्रयुक्त उपकरण बरामदगी तथा व्यापक पुछताछ के लिए आरोपी का 9 जून को न्यायालय से 2 दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया गया है। 
राजकुमार अग्रवाल
Copyright @ 2019.