राष्ट्रीय (06/06/2015) 
डाॅ. हर्षवर्धन ने सत्यवती नगर में किया अटल बिहारी वाजपेयी, शारीरिक शिक्षा केंद्र नव निर्मित भवन का लोकार्पण
विज्ञान, तकनीकी विज्ञान व भू-विज्ञान मंत्री, डाॅ. हर्षवर्धन ने सत्यवती नगर के सी-66/सी एल ज़ैड में अटल बिहारी वाजपेयी, शारीरिक शिक्षा केंद्र नव निर्मित भवन का लोकार्पण किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में उत्तरी दिल्ली के महापौर, रविंद्र गुप्ता थे। इनके अतिरिक्त उत्तरी दिल्ली 
नगर निगम की अतिरिक्त आयुक्त ;अभियांत्रिकीद्ध, दिलराज कौर; अतिरिक्त आयुक्त, शिक्षाद्ध, रेनू के जगदेव; अन्य वरिष्ठ अधिकारीगण व पार्षद मौजूद थे। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता मीरा अग्रवाल ने की। 
डाॅ हर्षवर्धन ने कहा, निगम ने जो भी विकास कार्य किए वह बेहद प्रशंसनीय हैं। केवल भवन निर्माण करने से ही विकास नहीं होता अपितु अटल बिहारी वाजपेयी नामक शारीरिक शिक्षा केंद्र भवन तभी सफ़ल होगा जब सभी बच्चे इसमें आकर लाभ लेंगे। बच्चों को शिक्षा के साथ-साथ, अच्छा भोजन व खेल-कूद में भी भाग लेना चाहिए। उन्होंने कहा, भारत में 45 प्रतिशत लोग शारीरिक व्यायाम के अभाव व आरामदायक जीवनशैली के कारण बीमार हैं। 
सही मायने में निगम निचले तबके के लोगों को ध्यान में रखकर कार्य करती है। इस शारीरिक शिक्षा केंद्र में सही उपकरणों का प्रयोग हो तथा क्षेत्र के कोई भी बच्चे यहां आने से वंचित न हों। 
रविंद्र गुप्ता ने कहा, इस शारीरिक शिक्षा केंद्र का शिलांयास वर्तमान वित मंत्री, अरुण जेटली ने किया था और साथ ही कहा था कि इसका विकास एकेडमी की तरह होना चाहिए। जन-प्रतिनिधि के सहयोग व योगदान से ही सभी कार्य संभव हो पाते हैं। उन्होंने कहा कि यदि इरादे व नीयत सही दिशा में हो तो सफ़लता कदमों को चूमती है। यह खेल परिसर सभी के लिए लाभदायक साबित होगा। 
क्षेत्रीय निगम पार्षद, मीरा अग्रवाल ने बताया, इस भवन का निर्माण 12 महीने में हुआ, जिसका कुल क्षेत्रफल 9880.30 वर्ग मीटर है। इस परियोजना की कुल लागत 521.97 लाख रुपए है। इसमें बाॅस्केट बाॅल कोर्ट, बैडमिंटन कोर्ट, स्केटिंग रिंक, जिमनेजि़यम के साथ महिलाओं व पुरुषों के लिए चेंजिग कक्ष, टेबल टेनिस हाॅल के साथ शौचालय, महिलाओं व पुरुषों के लिए चेंजिग कक्ष, कैफ़ेटेरिया में सम्मिलित पैंट्री/खाने व बैठने का स्थान उपलब्ध है। इसके अतिरिक्त अन्य सुविधाओं में पंप हाउस, गार्ड कक्ष, भंडारकक्ष, सामूहिक शौचालय बनाया गया है।
Copyright @ 2019.