राष्ट्रीय (06/06/2015) 
महिला समेत युवती ने की खुदकुशी
नई दिल्ली। मयूर विहार के त्रिलोकपुरी व न्यू अशोक नगर के अलग-अलग इलाकों में एक महिला समेत युवती ने फंदे से झूलकर आत्महत्या कर ली। मृतकों की पहचान जहांआरा (35) व पूनम (20) के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है। दोनों ही मामलों में पुलिस को मृतकों के पास से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। पुलिस परिजनों से पूछताछ कर आत्महत्या के कारणों का जांच कर रही है। पहली घटना के मुताबिक जहांआरा अपने पति अरशद अली के साथ त्रिलोकपुरी में रहती थी। जहांआरा सरकारी मुलाजिम थी। बुधवार देर रात उसने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। दूसरी घटना के मुताबिक पूनम अपने परिजनों के साथ बी-ब्लॉक न्यू अशोक नगर में रहती थी। उसके पिता का नाम दरशथ है। गुरुवार देर रात उसने पंखे से चुन्नी के सहारे फांसी लगा ली। शुरूआती जांच के मुताबिक पूनम पिछले कुछ समय से बीमार थी। आशंका है कि उसने बीमारी से दुखी होकर यह कदम उठाया। फिलहाल पुलिस दोनों ही मामलों की जांच कर रही है।
Copyright @ 2019.