राष्ट्रीय (05/06/2015) 
पेंशनधारकों के लिए विशेष कैम्प एक वरदान
विजेन्द्र गुप्ता, नेता विपक्ष, दिल्ली विधान सभा ने गुरुवार को दिल्ली सरकार, समाज कल्याण विभाग द्वारा प्रदत पेंशनधारकों के लिये एक विशेष कैम्प का आयोजन किया। दुर्भाग्यवश पिछले वर्ष से रोहिणी विधान सभा क्षेत्र के पेंशनधारकों को मासिक पेंशन नही मिल रही थी। ये पेंशनधारक समान्यतया वृद्व, कमजोर, विधवा व विकलांग लोग है। दिल्ली सरकार की सामाजिक स्कीम का लाभ लेने के लिए छोटे से लेकर बड़े दफ्तरों के चक्कर लगा रहे थे। 
विजेन्द्र गुप्ता अपने विधान सभा क्षेत्र के पेंशनधारकों के लिये अलग अलग स्थान पर कैंप आयोजित करवा रहे हैं। 4 जून को एक ऐसा ही एक विशेष कैंप रोहिणी के सैक्टर-18 के सामुदायिक भवन में लगाया गया।
विजेन्द्र गुप्ता जी ने कैंप का उद्घाटन करते हुये कहा कि आज का विशेष कैंप वार्ड संख्या 50 व 51 के पेंशनधारकों के लिये लगवाया गया है। ऐसा ही एक कैंप दिनांक 06 जून 2015 को गाॅव नाहरपुर में लगाया जाएगा। वार्ड 50 की लोकप्रिय निगम पार्षदा डाॅ. शोभा विजेन्द्र जी ने बताया कि दिल्ली के मुख्यमंत्री निगम की ओर से निर्विध्न पेंशन वितरण के लिये एक बड़ी अड़चन है।
Copyright @ 2019.